खबर

रोबीली मूंछों वाले मनोज तिवारी और मासूम भाग्यश्री का 19 साल पुराना रोमांटिक गाना, रिंकिया के पापा ने गाया ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’, आज भी एवरग्रीन | 19 year old manoj tiwari bhagyasgree bhojpuri song Goriya Chand ke Anjoriya Niyan Gor Badu Ho remains evergreen hit today



नई दिल्ली:

एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर तो दूसरी तरह बॉलीवुड की मासूम सुमन. दोनों जब एक साथ पर्दे पर आए तो गर्दा उड़ा दिया. अगर आप भी अभी तक नहीं समझे कि हम किस की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को जो अपनी रौंबदार मूंछों के लिए जाने जाते हैं और दूसरी तरफ हैं भाग्यश्री (Bhagyasgree), जिन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था. दोनों ने एक साथ पर्दे पर आकर ऐसा रोमांटिक गाना बनाया, जिसकी मिठास 19 साल बाद भी पुरानी नहीं हुई है. इस भोजपुरी गाने की खासियत है इसका सादगी भरा अंदाज. गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका की खूबसूरती की तुलना चांद की रोशनी से करता है. तो आइए जानते हैं हम किस गाने की बात कर रहे हैं. आप सोच रहे होंगे कि हमने मनोज तिवारी को रितिया के पापा क्यों लिखा. इसकी एक वजह उनकी फेमस गाना है रिंकिया के पापा, और इसमें उनकी बेटी रीति का नाम जोड़कर रितिया के पापा बना दिया. 

2007 में आई देवा ( भोजपुरी) फिल्म

साल 2007 में भोजपुरी फिल्म ‘देवा’ के गाने की बात ‘गोरिया, चांद के अंजोरिया नियन गोर बाड़ू हो (Goriya chand Ke Anjoriya Niyan Gor Badu Ho)’ की बात हो रही है. ये गाना मनोज तिवारी और भाग्यश्री पर फिल्माया गया था. इस फिल्म में  मनोज तिवारी और भाग्यश्री के साथ उपासना सिंह, मुश्ताक खान, उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन जगदीश शर्मा ने किया था. इसकी कहानी सलिम बट और सुरेंद्र मिश्रा ने तैयार की थी. इस फिल्म का संगीत लाल सिन्हा ने तैयार किया था और गीतों के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे थे. 

‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ में दिखा सादगी वाला रोमांस

फिल्म का एक गाना ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ गाने को खुद मनोज तिवारी ने अपनी आवाज में गाया था. गाने में वो भाग्यश्री की खूबसूरती की तारीफ करते हैं. गाने को मनोज और भाग्यश्री पर फिल्माया गया था. खेतों में फिल्माए गए इस गाने में मनोज तिवारी रोबीली मूछों के साथ भाग्यश्री की तारीफ करते हैं, उनकी मासूमियत गाने को और खास बना देती है. इसके बोलों में चांद की रोशनी, गुलाबी होंठ और नशीली आंखों की तारीफ की गई है. शब्बीर अहमद के बोल और लाल सिन्हा के संगीत ने इस गाने को पूरी तरह देसी भोजपुरी रंग में रखा. 

ये भी पढ़ें: 34 साल पुरानी फिल्म में 11 गाने, ग्यारह के 11 सुपरहिट, दिन में इंसान तो रात होते ही खूंखार जानवर बन जाता था पति, तीन सॉन्ग एवरग्रीन

मनोज तिवारी और भाग्यश्री की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर यह गाना खास तौर पर याद किया जाता है. इस गाने को मनोज तिवारी के लोकप्रिय रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है.

4 करोड़ व्यूज

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो नवंबर 2013 में अपलोड किया गया था और इसे लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं. इस गाने को खास बनाया मनोज तिवारी की आवाज, भाग्यश्री की मासूमियत और बेहद सरल अंदाज में लिखे गए इस गाने को. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button