

Cancer Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Cancer Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सरल रास्तों की तलाश ना करें.ज्यादातर सरल रास्ते जाकर गलत कार्यों से होकर गुजरते हैं.अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाएं. जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता लाएं.सामने वाले की भावनाओं को समझें. बात बात पर लोगों पर तानाकशी ना करें. इससे आपका सम्मान दूसरों की निगाहों में कम हो सकता है. गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी या लापरवाही से कार्यों को पूरा करना परेशानी बढ़ा सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी भी अनुबंध से पहले सभी जिम्मेदारियां को स्पष्ट रूप से समझ लें.बिना पढ़े या जांच पड़ताल के किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें.गलत दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के कारण कानूनी मामले में फंस सकते है. अपने आसपास के वातावरण को लेकर सजग रहे अच्छी सफलता प्राप्त होने के कारण कार्य स्थल पर कुछ लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है. ऐसे में लापरवाही करना किसी समस्या में फंसा सकता है. किसी से व्यर्थ विवाद में ना उलझे.
स्वास्थ्य/Health
दो भोजन के बीच ज्यादा अंतर न रखें. इससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है.पर्याप्त पानी पिए और नियमित जरूर करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
ऐसे अनुबंध जिनके समय पर पूरा न होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. उनको लेकर सावधान रहे.
रिश्ते/Relationship
बातचीत में चुप रहना समस्या को और बढ़ा सकता है. किसी भी बात पर खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में गलतफहमियां दूर होती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





