खबर

VIDEO: लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी ने सिंगर छोटू छलिया को दान कर दिया सोने का कंगन | Lalu Yadav birthday Bhojpuri Program Rabri Devi gifted gold Bangle to singer Chhotu Chhaliya video viral



Bihar News:

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर आरजेडी पार्टी अलग-अलग तरीके से लालू यादव का जन्मदिन मना रहे हैं. लालू यादव अपना जन्मदिन पटना स्थित 10 सर्कुलर आवास पर अपने परिवार के साथ मना रहे हैं. रात में ही परिवार के साथ उन्होंने केक काटा, इसके बाद सुबह से उनसे मिलने वाले नेताओं की लंबी कतार लगी रही. 

सोने के कंगन राबड़ी देवी कर दिया दान

वहीं लालू यादव के जन्मदिन पर पटना में एक भोजपुरी गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान एख वाक्या हुआ, जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान लाल यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गायक को अपने सोने के कंगन दान कर दिए.

बताया जा रहा है कि भोजपुरी कार्यक्रम में गायक छोटू छलिया अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. उनके गाने से राबड़ी देवी इतना खुश हो गई की उन्होंने इनाम के तौर पर अपना सोने का कंगन दान कर दिया.

आशीर्वाद लेने पहुंचे छोटू छलिया को मिला इनाम

बताया जा रहा है कि छोटू छलिया परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी वह मंच से उतर कर लालू यादव और राबड़ी देवी के पास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. इसी दौरान राबड़ी देवी आशीर्वाद देते हुए अपने हाथ से सोने का कंगन खोलकर छोटू छलिया को दान कर दिया. वहीं छोटू छलिया ने मंच पर जाकर कंगन दिखाते हुए अपना आभार प्रकट किया.

लालू यादव का जन्मदिन पूरे बिहार उनके समर्थक धूमधाम से मना रहे हैं. पूरा दिन लालू यादव के नाम पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. कहीं 79 किलो लड्डू बांटे गए तो कहीं भंडारा कराया गया.

यह भी पढ़ेंः लालू यादव का जन्मदिन मनाने में JCB से केक लेकर गिरे नेता केदार यादव, वीडियो वायरल






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button