खबर

दिल्ली-NCR वालों कंबल निकाल लो, उत्तराखंड से झारखंड तक झमाझम बारिश, 20 घंटे में इन 12 राज्यों को लेकर IMD का अलर्ट | weather update today storm arnab aaj ka mausam 27 september 2026 delhi ncr up bihar mp bengal imd rain alert



मॉनसून विदाई से पहले फिर एक्टिव हो गया है. भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब का असर झारखंड और बंगाल में सबसे ज्यादा दिख रहा है. रांची में मौसम खराब होने की वजह से कई 6 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं. मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से बरगी बांध के गेट खोल दिए गए हैं. वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. केदारनाथ धाम में तापमान माइनस में चला गया है, जिसकी वजह से चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है. वहीं आज उत्तराखंड में बारिश का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदल गया है. यहां बीती रात से ही हल्की बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह तापमान 30 डिग्री तक चला गया है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है. 

मॉनसून की वजह से बदला मौसम

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों में भी मॉनसून एक्टिव होने की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है. यूपी और बिहार में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान अर्नब भले ही कमजोर पड़ा है, लेकिन इसका असर अभी झारखंड और पश्चिम बंगाल की तरफ मुड़ गया है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश का असर तेज हो गया है. यूपी में भी लगातार बारिश की वजह से उन्नाव, गंगा, कानपुर, इटावा तक आज तेज बारिश की संभावना है. 

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश 

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है. लंबे समय बाद दिल्ली-NCR में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया और उमसभरी गर्मी से यहां के लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं तापमान में गिरावट की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है, आज यहां तापमान 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के मौसम पर भी दिख रहा है. यहां सुबह के वक्त हल्की धुंध छा रही है. दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की ठंड का असर होना शुरू हो रहा है. 

उत्तराखंड में रुकी चारधाम यात्रा, हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बद्रीनाथ, केदारनाथ में ताजा बर्फबारी होने के बाद यहां यात्रा रोक दी गई है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड होने की वजह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश के कारण शनिवार को सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. जबकि केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई है. जबकि शिमला धर्मशाला में हल्की-हल्की बारिश शुरू होने की वजह से यहां ठंड शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में भी आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.  

तूफान अर्नब से इन राज्यों में भारी बारिश 

तूफान अर्नब का असर झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा दिख रहा है. यहां आज दिनभर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि तूफानी हवाओं की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है. तूफान अर्नब का असर भले ही कम हो रहा है, लेकिन अभी कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना यहां रहने वाली है. तूफान की वजह से रांची में भी मौसम बिगड़ गया है, जिसकी वजह से 6 फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. जबकि आज भी कुछ फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं. मौसम विभाग ने तूफान प्रभावित राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर

मध्य प्रदेश में भी विदाई से पहले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है और झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश की वजह से नर्मदा नदी उफान पर हैं, जिससे सितंबर के महीने में भी जबलपुर के बरगी बांध के गेट खोलने पड़े हैं. मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 30 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. मुरैना, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, जबलपुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, रतलाम, बैतूल, नर्मदापुरम जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है.

सितंबर के आखिरी हफ्ते में आएगी ठंड 

मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड का असर हल्का-हल्का शुरू हो जाएगा. जबकि अक्तूबर के पहले हफ्ते में गुलाबी ठंड पूरी तरह से एक्टिव दिखेगी. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ताजा बर्फबारी का असर अब पहाड़ी राज्यों से आ रही हल्की ठंडी हवाओं की वजह से मैदानी राज्यों में भी दिखना शुरू हो गया है. अगले कुछ दिनों में मौसम में तब्दीली तेजी से दिखना शुरू होगी.

ये भी पढे़ंः मॉनसून की विदाई में क्यों हो रही देरी? सितंबर नहीं, अक्टूबर में भी होगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बिगड़ा मौसम






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button