खबर

दिल्ली पुलिस को देख अफ्रीकी महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कौन थी स्टेला पियस? | delhi police raid swaroop nagar african woman dies jumping from fourth floor



द‍िल्‍ली  पुलिस को महिला के फ्लैट के एक बंद कमरे से बड़ी मात्रा में रसायन और अन्य उपकरण भी मिले हैं. इसके आधार पर वहां मादक पदार्थों के निर्माण अथवा कच्चे माल के भंडारण की आशंका जताई जा रही है.

30 ग्राम एमडीएमए और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस के अनुसार, बुराड़ी थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आरोपी फ्रैंक डैशमंड से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर एएनएस की टीम स्वरूप नगर स्थित एक मकान में पहुंची थी. यहां एमसीडी स्कूल के पास स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी के दौरान रोमियो उर्फ स्काई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से करीब 30 ग्राम एमडीएमए और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.

स्टेला पियस ने बालकनी से लगाई छलांग

नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि जांच के दौरान टीम इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंची, जहां दो अलग-अलग फ्लैटों में अफ्रीकी मूल के नागरिक रह रहे थे. एक फ्लैट में रहने वाली स्टेला पियस नामक महिला ने पुलिस टीम को देखकर कथित तौर पर बालकनी से छलांग लगा दी. उसे तत्काल बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्टेला पियस के बंद कमरे में क्‍या म‍िला?

अधिकारियों के मुताबिक, उसी मंजिल पर स्थित दूसरे फ्लैट में रहने वाले मार्टिन एरॉन नामक व्यक्ति के पास से एक चाबी बरामद हुई. उस चाबी से स्टेला पियस के फ्लैट में मौजूद एक बंद कमरे का ताला खोला गया. कमरे से बड़ी मात्रा में रसायन, बीकर, पाइप, बोरियां, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं.

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस कमरे का उपयोग मादक पदार्थों के निर्माण या उनके कच्चे माल के भंडारण के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है. डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि एनडीपीएस मामले की आगे की जांच एएनएस/नॉर्थ द्वारा की जा रही है, जबकि महिला की मौत के संबंध में इनक्वेस्ट  कार्यवाही स्वरूप नगर थाना, आउटर नॉर्थ जिला पुलिस द्वारा की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने ड्रग्स मामले में स्वरूप नगर के एक फ्लैट पर छापेमारी की, जहां से एमडीएमए और हेरोइन बरामद हुई. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर स्टेला पियस नामक एक अफ्रीकी महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस को महिला के फ्लैट से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने के रसायन और उपकरण मिले हैं. मामले में दो अन्य विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

(अनिल कुमार अत्री की र‍िपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button