

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. यही कारण है कि उन्होंने अपनी शादी की कोई भी फोटो शेयर नहीं की थी. अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपनी शादी, 13 साल पुराने रिश्ते, परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें कीं. एक्ट्रेस ने उदयपुर में मैथियास बो से शादी की थी. हालांकि, उन्होंने दिसंबर 2023 में ही अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी. एक्ट्रेस ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि मैथियास बो के उनकी लाइफ में होने पर वे खुद को कितना लकी मानती हैं.
तापसी पन्नू ने रिलेशनशिप पर की खुलकर बात
तापसी पन्नू ने इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए. उन्होंने अपनी शादी, परिवार, पति मैथियास बो के साथ रिश्ते और अपने एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. तापसी ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी शादी को पब्लिक नहीं की, क्योंकि वह हमेशा से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती आई हैं. उन्होंने कहा कि शादी में मौजूद सभी करीबी दोस्तों और परिवार वालों के पास तस्वीरें और वीडियो हैं, लेकिन वह इसे किसी प्रेस रिलीज की तरह दुनिया के सामने नहीं रखना चाहती थीं.
शादी को रखा प्राइवेट
तापसी ने इंटरव्यू में आगे बताया कि कानूनी रूप से शादी 2023 दिसंबर में हुई थी, जब वह डंकी की रिलीज के बाद डेनमार्क गई थीं. इसके कुछ महीनों बाद उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी की रस्में हुईं. उन्होंने कहा कि शादी उनके और उनके पति का निजी पल था, इसलिए उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर नहीं किया.
13 साल पुराने रिश्ते का बताया राज
तापसी ने अपने पति मैथियास बो के साथ 13 साल लंबे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. तापसी ने कहा कि इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत आपसी सम्मान है. उनके अनुसार प्यार बाद में आता है, लेकिन अगर रिश्ते में सम्मान नहीं है तो वो लंबे समय तक नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फैसलों में से एक अपने लाइफ पार्टनर को चुनना है.
परिवार का कोई सदस्य खोने से डर लगता है
इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपने परिवार के किसी सदस्य को खोने का लगता है. तापसी के मुताबिक, पैसा, शोहरत और करियर दोबारा मिल सकते हैं, लेकिन परिवार का कोई सदस्य कभी रिप्लेस नहीं हो सकता. उन्होंने अपनी मां को असली सुपरहीरो बताया और कहा कि मां अपने बच्चों के लिए किसी योद्धा से कम नहीं होती.
यह भी पढ़ें:- डेटिंग करते हुए दिखें ये 7 साइन तो समझ जाएं आपके लिए ठीक नहीं है ये रिश्ता, Relationship Expert ने बताया
यह भी पढ़ें:- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें
यह भी पढ़ें:- मैं अब भी तुम्हारा हूं, हर दिन प्यार जताने के लिए काफी हैं ये 5 छोटे-छोटे बातें





