खबर

मधुमक्‍खी का छत्‍ता कैसे हटाएं? मधुमक्खी भगाने की कौन सी दवा है, जान‍िए यहां | madhumakhi ka chatta kaise hataye | What smell keeps honey bees away?


घर की बालकनी या छत पर अक्सर मधुमक्खियां अपना छत्ता बना लेती हैं. शुरुआत में यह छोटा दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ इसका आकार बढ़ता ही जाता है. कई बार इससे घर के लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगती है. कई लोग मधुमक्खियों को भगाने के लिए स्प्रे या घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, लेकिन ऐसा करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. दरअसल, छेड़छाड़ करने पर मधुमक्खियां आक्रामक हो सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए सुरक्षित ट्रिक बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

क्या है मधुमक्खी के छत्ते को हटाने की ट्रिक?

मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए आपको पेट्रोल की जरूरत होगी. इसके लिए आप एक बाल्टी में 3 उंगली की चौढ़ाई जितना पेट्रोल भरें. इसके बाद इस बाल्टी को मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर रखें. इससे मधुमक्खियां धीरे-धीरे बाल्टी में गिरने लगेंगी. इसके बाद किसी लकड़ी या गत्ते की मदद से छत्ते को हटाएं. छत्ता बाल्टी में गिर जाएगा. इस ट्रिक से आप सावधानी से छत्ते को हटा सकते हैं.

Add image caption here

Add image caption here

इन घरेलू उपाय की भी ले सकते हैं मदद

मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए आप विनेगर की भी मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप पहले बराबर मात्रा में पानी और विनेगर मिलाएं. फिर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस घोल को छत्ते पर छिड़कें. इससे मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भाग जाएंगी और आप छत्ता हटा सकते हैं.

दालचीनी भी मधुमक्खी को हटाने में मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आप दालचीनी के एक टुकड़े को जलाएं और इसका धुआं छत्ते की ओर दिखाएं. इससे मधुमक्खियां भाग जाएंगी और आप छत्ता आसानी से हटा सकते हैं.

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • मधुमक्खी का छत्ता हटाने के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए मुंह और नाक को ढक्कर रखें. इसके अलावा आप मोटे कपड़े भी पहन सकते हैं.
  • छत्ता हटाने से पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें, ताकि मधुमक्खी घर के अंदर ना घुस सके. 

यह भी पढ़ें: Furniture Cleaning: मिनटों में चमकाएं चिपचिपा और गंदा लकड़ी का फर्नीचर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button