मध्य प्रदेश

गरबा पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस-AIMIM भड़की


बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा जैसे उत्सव के दौरान सनातन की परंपराओं के सम्मान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं. गरबा हमारी देवी स्तुति है, यह आराधना है. हमने सबको एक आग्रह पूर्वक कहा है कि उसको मनोरंजन का केंद्र या उसको नाटक ना माने. यह हमारी आस्था, भरोसा और विश्वास का केंद्र है. उन्होंने लव जिहाद का भी जिक्र किया.

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “गरबा हमारी देवी सती की पूजा-अर्चना का एक रूप है. हमने सभी से पुरजोर अपील की है कि इसे सिर्फ मनोरंजन या किसी नाटक-प्रदर्शन के तौर पर न देखें. यह हमारी आस्था, भरोसे और विश्वास का केंद्र है. हमारी अपनी आस्था की महिलाएं, बहनें और बेटियां देवी जगदंबा की पूजा के लिए गरबा में शामिल होती हैं. दूसरे धर्मों के युवक आकर हमारी बेटियों का मज़ाक उड़ाते हैं या उन्हें फंसाकर ‘लव जिहाद’ जैसी हरकतें करते हैं.”

‘सनातन के छोरे अपनी आस्था की रक्षा के लिए तैयार’

उन्होंने आगे कहा कि अगर वे गरबा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने परिवारों—अपनी बहनों और बेटियों के साथ आना चाहिए और भारत की सनातन परंपराओं का सख्ती से पालन करना चाहिए. अगर हिंदू धर्म में उनकी सच्ची आस्था और विश्वास है, तो वे इस धर्म को अपना सकते हैं. हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है. मैंने कहा कि सनातन के छोरे अपनी आस्था की रक्षा के लिए तैयार हैं.

‘हमारी बेटियों को परेशान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा’

बीजेपी नेता ने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि सनातन के छोरे ही अपने धर्म और अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए तैयार खड़े हैं. अगर कोई हमारे धार्मिक आयोजनों में आकर हमारी बेटियों को परेशान करता है, तो हमारे छोरे उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे.”

गरबा में मुस्लिम युवक अकेले क्यों आना चाहते- रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ”जैसे हमारे गरबे में सभी अपनी मां का बहनों के साथ आते हैं, वैसे भी अगर मुस्लिम समुदाय के लोगों को आना है तो वह अपने मन में मां दुर्गा और भगवान राम को बसा कर आएं.” उन्होंने सवाल किया कि मुस्लिम युवक अकेले क्यों आना चाहते हैं? अगर आना ही है तो अपनी बहनों और माताओं को लेकर आएं. गरबे में अगर लव जिहाद हुआ और उसे तमाशा बनाया तो हमारे नौजवान भी प्रतिकार के लिए तैयार हैं.”

कांग्रेस का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुसलमान वैसे भी गरबा कार्यक्रम में नहीं जाते. उन्होंने कहा, ”मैंने तो सुना था कि गरबा कार्यक्रम में सिर्फ इंसान जाते हैं. इसे सब गधे दिख रहे हैं. मैं ये कहना चाहता हूं कि अब बहुत बदतमीजी बहुत हो गई, अब सुधार जाओ.”

रामेश्वर शर्मा जैसे लोग नफरत फैलाते हैं- मोहसिन नकवी

वहीं AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा जैसे लोग नफरत फैलाते हैं. भोपाल की फिजा खराब करना चाहते हैं. भोपाल जमुना गंगा तहजीब का शहर है. सीएम मोहन यादव ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं.”

सागर शराब कांड में एक्शन, 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button