मध्य प्रदेश

जबलपुर: झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही महिला ने मांगे ढाई लाख, गिरफ्तार


मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक रियल एस्टेट कारोबारी को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है. झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ये महिला ढाई लाख रुपए की ऐंठने की फिराक में थी. पुलिस ने जाल बिछाकर महिला कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के अनुसार,  गोपालबाग स्थित कदम थ्री होटल में कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में ऐसा जाल बिछाया कि कथित तौर पर युवक से ढाई लाख रुपये लेने पहुंची महिला खुद पुलिस के ट्रैप में फंस गई.  पुलिस ने पूजा रैदास नाम की महिला को रकम लेते हुए मौके से हिरासत में लिया है. इस महिला को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे CM मोहन यादव

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, गौरीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले सार्थक सिंह की करीब एक साल पहले पूजा रैदास निवासी उमरिया से पहचान हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मुलाकातें होने लगीं. आरोप है कि बाद में महिला ने युवक को धमकाते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर थाने में शिकायत करने की बात कही. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की. 

प्लानिंग के साथ आरोपी महिला को पकड़ा

शिकायत मिलते ही पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप तैयार किया.  पुलिस ने योजना के तहत पीड़ित कारोबारी को महिला के बताए होटल में ढाई लाख रुपये लेकर भेजा गया और पुलिस टीम पहले से मौके पर मौजूद रही.  जैसे ही युवक ने महिला को रकम सौंपी, पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे पकड़ लिया.  आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पुलिस ये भी जांच कर ही है कि आरोपी महिला के खिलाफ और कोई मामला पुराने रिकॉड में शामिल तो नहीं और उसने ऐसे कितने लोगों को ब्लैकमेल किया है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button