खबर

1 घंटा 55 मिनट की इस फिल्म ने जीता दुनिया का दिल, तीन दिन के अंदर 63 देशों में बनी नंबर वन | One hour 55 minute Jennifer Lopez movie office romance becoming number one in 63 countries on netflix



ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं. इन दिनों हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज की नई फिल्म ‘ऑफिस रोमांस’ कुछ ऐसा ही कमाल कर रही है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं. लेकिन इसने दर्शकों का जबरदस्त तरीके से इंप्रेस किया है.. रोमांस, कॉमेडी और जेनिफर लोपेज की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से सजी ये फिल्म कई देशों में ट्रेंड कर रही है. खास बात ये है कि रिलीज के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही इसने रिकॉर्डतोड़ पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान नहीं जेलर 2 में दिखेगा ये सुपरस्टार, 40 साल पहले बना था रजनीकांत का बेटा

63 देशों में नंबर वन, भारत में भी टॉप ट्रेंडिंग

जेनिफर लोपेज स्टारर ‘ऑफिस रोमांस’ 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. करीब 1 घंटा 55 मिनट लंबी इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ये फिल्म 63 देशों में नंबर वन बन गई. इतना ही नहीं 87 देशों की टॉप 10 फिल्मों की सूची में भी इसने अपनी जगह बना ली है. भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. नेटफ्लिक्स इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म फिलहाल पांचवें स्थान पर बनी हुई है. रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों को इसकी कहानी और हल्की फुल्की कॉमेडी काफी पसंद आ रहा है.

क्या है फिल्म की कहानी और क्यों पसंद आ रही है?

फिल्म की कहानी जैकी क्रूज नाम की एक सख्त और डिसिप्लीन्ड कॉर्पोरेट अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसका किरदार जेनिफर लोपेज ने निभाया है. जैकी एयरलाइन कंपनी एयर क्रूज की हेड होती है और ऑफिस में रोमांटिक रिश्तों को लेकर उसकी बेहद सख्त नीति होती है. लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसकी अपनी सोच और नियमों को चुनौती मिलने लगती है. फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी और इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं. 56 साल की उम्र में भी जेनिफर लोपेज की फिटनेस, एनर्जी और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को इंप्रेस कर रही है. उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

20.9 मिलियन व्यूज, फिल्म ने मचाई धूम

नेटफ्लिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 20.9 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं. इसे दुनिया भर में 40 मिलियन घंटों से ज्यादा देखा जा चुका है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई देशों में इसने ‘क्रीड 3′ जैसी हिट फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button