

Pisces Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Meen Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Pisces Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी करीबी संबंधी की परेशानी सुलझाने में मदद कर सकते हैं.परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. निजी और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रह सकती है.लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ सकते हैं .अपनी क्षमता के मुताबिक ही जिम्मेदारियां उठाएं.छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा.किसी व्यक्ति के साथ कार्य को लेकर विवाद हो सकता है. किसी बाहरी व्यक्ति को अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दे.
व्यावसायिक/ Professional:
व्यवसाय में विस्तार लाने के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं. नई जमीन की खरीद-फ़रोख्त में सावधानी रखें. सही समय पर अपने फैसलों और योजनाओं पर काम करें. कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.किसी की छोटी -सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है.इस बात से सजग रहे.टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगी. मेहनत से कदम पीछे ना हटाए.
स्वास्थ्य/Health:
गले में खराश और सूजन के कारण संक्रमण हो सकता है. समस्या को और बढ़ने ना दें. चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें





