खबर

75 साल के मुस्लिम जमात नेता की 19 साल की बीवी की मौत, सांसद के कमरे में लटकी मिली लाश, बांग्लादेश में मचा बवाल | Bangladesh Crime Jamaat-e-Islami MP Gazi Nazrul in custody following death of 19 Year old second wife Viral Video


75 साल के मुस्लिम जमात नेता की 19 साल की बीवी की मौत, सांसद के कमरे में लटकी मिली लाश, बांग्लादेश में मचा बवाल

Bangladesh: 75 साल के मुस्लिम जमात नेता की 19 साल की बीवी की मौत

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के एक सांसद से जुड़ी घटना सुर्खियों में है. ढाका में 19 साल की एक युवती का शव संसद के सामने स्थित NAM भवन के एक फ्लैट में फंदे से लटका मिला. यह वही युवती थी, जिसे 75 साल के सांसद गाजी नजरुल इस्लाम ने एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद अपनी दूसरी पत्नी बताया था. इस मामले में अब पार्टी से निकाले जा चुके गाजी नजरुल इस्लाम और उनकी पहली पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला?

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने रविवार 19 साल की मोसममत मरियम खातून का शव बरामद किया. मरियम को 75 साल के सांसद गाजी नजरुल इस्लाम ने अपनी दूसरी पत्नी बताया था. अब उसका शव संसद के सामने स्थित NAM भवन के एक फ्लैट से मिला है. रिपोर्ट के अनुसार शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोनीरुल इस्लाम ने बताया कि मौत के वक्त सांसद भी फ्लैट में मौजूद थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मरियम की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि यह कमरा सतखीरा-4 के सांसद नजरुल इस्लाम का ही है. मौके पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और यह पुष्टि हुई कि शव सांसद की दूसरी पत्नी मरियम खातून का है. मरियम के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया.

जमात-ए-इस्लामी ने जुलाई में निकाला था

जमात-ए-इस्लामी ने 22 जुलाई को गाजी नजरुल को पार्टी से निकाल दिया था. पार्टी ने इसकी वजह नैतिक आचरण से जुड़ा मामला बताया था. यह कार्रवाई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद की गई थी. 75 साल के सांसद और एक युवा महिला के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी को दो दिनों से ज्यादा समय तक आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसके बाद जमात की इमरजेंसी बैठक में यह फैसला लिया.

एक वीडियो में नजरुल और वह महिला एक कमरे में बेहद निजी पलों में दिखाई दे रहे थे. दूसरे वीडियो में कुछ लोग उसी कमरे में नजरुल से सवाल-जवाब करते हुए दिखाई दे रहे थे और महिला भी वहां मौजूद थी. उस समय नजरुल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों से इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि वह महिला उनकी दूसरी पत्नी मरियम खातून है.

यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर; 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका, दिल्ली ने कहा- अभी कोई जानकारी नहीं




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button