खबर

दोस्त के साथ घूम रही नाबालिग को लड़कों ने घेरकर छेड़ा, पीटा, वीडियो वायरल होने पर तलाश में जुटी पुलिस | jamui minor girl harassment video flirtatious youths bihar police search for accused



बिहार के जमुई जिले में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना टाउन थाना क्षेत्र में आने वाले मड़वा राजपुरा इलाके की बताई जा रही है. यहां अपने दोस्त के साथ घूमने निकली एक छात्रा को कुछ मनचलों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता ने पुलिस से भी संपर्क किया है. जमुई के एसपी का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है. पूरी जानकारी जुटाकर नियमानुसार ही इस मामले में कार्रवाई होगी. 

क्या है जमुई का पूरा मामला

घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है. जमुई शहर के रहने वाले दो नाबालिग छात्र-छात्रा स्कूटी से मड़वा पहाड़ इलाके में घूमने के लिए गए थे. जब वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में 8 से 10 लड़कों ने उन्हें रोक लिया. लड़कों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. इस दौरान एक युवक ने छात्रा घसीटा और उसके साथ बैड टच भी किया. जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी है. इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद छात्र ने बचाव करने की कोशिश की तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर उससे माफी मंगवाई.

मनचलों के सामने हाथ जोड़ती रही छात्रा 

छात्रा मनचलों के सामने हाथ जोड़ती रही, लेकिन वह नहीं माने. युवकों ने उसके साथ अश्लीलता करते हुए यहां वहां टच किया. यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा. उसके साथी को भी पकड़कर मारपीट की गई. काफी देर बाद युवकों ने छात्र छात्रा को जाने दिया. 

ये वीडियो भी देखिए

जमुई पुलिस ने की घटना की पुष्टि 

मामले को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता जमुई की रहने वाली है और उसने पुलिस ने संपर्क भी किया है. एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के साथ घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.

इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने ऐसे मामलों में पुलिस से त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पीड़िता से मिली जानकारी और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

इनपुट: गौतम कुमार गुप्ता 

ये भी पढे़ंः बिहार में मौत का खेल! एक महिला 12 साल बाद जिंदा मिली, 4 साल बाद खुद सामने आया ‘मारा गया’ शख्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button