खबर

वन माफिया, वन डिस्ट्रिक्ट.. अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर में माफिया, अतीक, मुख्तार और गुलशन यादव के नाम | up poster of atiq ahmed mukhtar ansari before vidhan sabha chunav akhilesh yadav



लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है. रोचक बात ये है कि चौक-चौराहों पर लगे इन पोस्टरों पर लगाने वालों का नाम नहीं है. पर निशाने पर समाजवादी पार्टी के राज के माफिया हैं. क्षेत्रवार जारी किए गए पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कथित माफियाओं की सूची है. 

अवध से पूर्वांचल तक कई माफियाओं का नाम 

इन पोस्टरों में अवध से पूर्वांचल और पश्चिम यूपी तक के कई चर्चित माफियाओं के नाम हैं. पोस्टरों में अतीक, मुख्तार, आजम, याकूब कुरैशी, अनिल दुजाना समेत कई नामों का जिक्र है. पोस्टर में कुछ समाचारपत्रों में छपी खबरों को भी दिखाया गया है. इसी एक खबर में लिखा है कि लैंड क्रूजर में बैठकर अपहरण करता था अतीक अहमद.  सियासी पोस्टर वॉर में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नामी चेहरे शामिल. अवध, रुहेलखंड, ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी माफियाओं के पोस्टर भी लगाए गए हैं. 

अतीम, मुख्तार के नाम वाले पोस्टर 

अवध के पोस्टर में अतीक, आजम खान, मुख्तार अंसारी, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर का जिक्र किया गया है.  पोस्टर में आरोप है कि अखिलेश का करीबी था नवाब सिंह और उसपर रेप का लगा था आरोप. पोस्टर में दीपनारायण यादव ने अपराधी को भगाने की रचने का आरोप है. इसके अलावा आगजनी मामले में दोषी इरफान सोलंकी का पोस्टर में जिक्र है.  कैराना से पलायान मामले में मुकीम काला गिरोह का था हाथ बताया गया है.  संजील जीवा ने की थी 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या. पोस्टर में आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का था जिक्र. 

निशाने पर अखिलेश यादव 

रूहेलखंड के सपा माफियाओ में वीरपाल सिंह यादव, आजम और सर्वेश यादव के नाम शामिल है. बृज क्षेत्र के सपा माफियाओं में नवाब सिंह यादव, राम वृक्ष यादव, रामेश्वर सिंह यादव और जोगेश्वर यादव का नाम शामिल है.  बुदेलखंड के माफियाओं में इरफान सोलंकी, दीप नारायण सिंह यादव, आजम, मुख्तार और चंद्रपाल सिंह यादव के नाम की चर्चा में है.  पूर्वांचल के सपा माफियाओं में अतीक, मुख्तार, उमाकांत यादव, रमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी के नाम पोस्टर पर हैं.. पश्चिमी यूपी के माफियाओं में आजम, याकुब कुरैशी, अनिल दुजाना, डीपी यादव, संजील जीवा और मुकीम काला के नाम पोस्टर पर हैं. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button