खबर

चलती ट्रेन में आ जाए किंग कोबरा, तो कैसे भगाएं; जानिए रेलवे से फौरन मदद लेने का तरीका | Indian Railways Snake Rescue Protocol In Running Train Katihar Express Snake viral news



Train Mein Saap Dikhne Par Kya Karen: हाल ही में कटिहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सांप निकलने की घटनाओं ने यात्रियों को डरा दिया है, लेकिन सही समय पर लिया गया सही फैसला आपकी और बाकी यात्रियों की जान बचा सकता है. हालांकि, ट्रेन के डिब्बे में सांप का दिखना काफी डरावना अनुभव हो सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में संयम और सूझबूझ ही सबसे बड़ा बचाव है.

अगर सफर के दौरान आपकी ट्रेन के बोगी में सांप दिखे तो उसे छेड़ने क बजाय सांप से तुरंत दूर हट जाएं और अपनी सीट बदल लें.  सांप को खुद पकड़ने, छड़ी से मारने या उसका रास्ता रोकने की कोशिश बिल्कुल न करें. सांप जहरीला है या बिना जहर वाला, यह केवल वन्यजीव विशेषज्ञ ही तय कर सकते हैं, इसलिए किसी भी सांप को हलके में न लें. अगर सांप आपकी बोगी में किसी संकरे कोने, लगेज रैक या बर्थ के नीचे छिपा है, तो उस जगह को तुरंत खाली कर दें. साथ ही बोगी में चिल्लाने या अचानक तेज हलचल करने से बचें. सांप इंसानों से डरते हैं और जब तक उन्हें उकसाया न जाए या वे खुद को खतरे में न पाने पर हमला नहीं करते.

रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचित करें

ट्रेन में सांप नजर आते हैं इसकी जानकारी तुरंत रेलवे प्रशासन को दें, ताकि अगले स्टेशन पर रेस्क्यू टीम तैयार रह सके. रेलवे प्रशासन तक सूचना पहुंचाने के कई तरीके हैं, जो नीचे दिए गए हैं.

 यात्री अपनी सुरक्षा के लिए अपनाएं ये उपाय

ट्रेन की बोगी में सांप दिखने पर यात्रियों को चाहिए कि दूरी बनाकर उस पर नजर रखें कि वह किस तरफ रेंग रहा है. इससे आने वाली रेस्क्यू टीम को सटीक जगह ढूंढने में आसानी होगी. अगर सांप फर्श पर रेंग रहा है, तो फर्श पर रखे अपने जूते, चप्पल और लटके हुए बैग्स को ऊपर की बर्थ पर रख दें, ताकि सांप उनमें जाकर छुप न सके.

 यह भी पढ़ें- ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 रुपये का जुर्माना; जानिए अपने अधिकार और रिफंड पाने का पूरा तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button