
नई दिल्ली:
बिग बॉस 20 का लेटेस्ट एपिसोड काफी चर्चा में रहा जब होस्ट सलमान खान ने सीने में दर्द की शिकायत सेट पर की. वहीं स्टेज पर डॉक्टर को भी बुलाया गया, जिसके कारण शो के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि फैंस भी भाईजान की चिंता करते हुए नजर आए, जिसके सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा हैं और फैंस सलमान खान के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इसी बीच जो लोग उनके लिए परेशान हैं और उनकी हेल्थ की चिंता कर रहे हैं. उनके लिए सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया और कहा कि उनकी हेल्थ में कुछ भी गलत नहीं है और वह ठीक हैं.
सलमान खान ने दिया हेल्थ अपडेट

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान ने दो पोस्ट शेयर किया, जिसमें से पहले में लिखा, भगवान की कृपा से मेरे हेल्थ में कुछ भी गलत नहीं है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से कट किया गया था, वैसा नहीं होना चाहिए था. यह पूरी तरह से उद्देश्य को खत्म कर देता है और ऐसा लगता है कि मैं वही कर रहा हूं, जो काजी घर में कर रहा था. दर्द सिर्फ काजी को दिखाने के लिए था कि उसने जो किया वह गलत था क्योंकि उन्होंने अपनी हेल्थ का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया. खासकर जब घर के 15 लोग यह नहीं जानते थे कि वह एक्टिंग कर रहा है और उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो रहे थे. प्रोमो के कट होने के तरीके के लिए माफी मांगता हूं. लगता है कि शो को प्रमोट करने में वे यही फॉर्मेट इस्तेमाल करते हैं. मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं. अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है. धन्यवाद बिग बॉस.

ये भी पढे़ं- सलमान खान को बिग बॉस में ये क्या हुआ, भाईजान के चेहरे पर दिखा दर्द, डॉक्टर बुलाने को कहते हुए मंच पर लेटे
काजी को सबक सिखाने के लिए किया नाटक
Thank God they posted this promo, otherwise by tomorrow our useless media would’ve already made special condolence episodes for Salman Khan. 😭#BiggBoss20 | #BB20 pic.twitter.com/T99u97gyQ7
— Nush (@nushtweets_) September 19, 2026
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि काजी तौकीर ने पीछे दिनों तबीयत खराब होने का नाटक किया था, जिन्हें समझाने के लिए सलमान खान ने यह नाटक किया ताकि वह उन्हें एक रियलिटी चेक दे सकें और समझा सकें कि हेल्थ के साथ खिलवाड़ करना अच्छी बात नहीं.
सलमान खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास
वीकेंड का वार पर सलमान खान ने एक्टर्स को टारगेट करने वाले ट्रोलर्स की क्लास लगाई. इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी के बेक शॉट लेने पर भी खूब खरी खोटी सुनाई. वहीं स्टेज पर अपने बाल्ड लुक पर कमेंट करने वालों को भी जवाब देते हुए शर्ट और हैट निकालकर कहा, तुम मुझे ट्रोल करना चाहते हो. मैं तुम्हें दिखाता हूं. नो एब्स, देखो मेरा लुक. अब ट्रोल करोगे. करो ट्रोल.
ये भी पढे़ं- सलमान खान ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, सेलेब्रिटीज से कहा, ‘गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो’





