खबर

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी | Guru Randhawa gym Firing in the Paschim Vihar ​​Outer Delhi Shots Lawrence Bishnoi gang claim Bollywood singer



Firing At Guru Randhwa Gym: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग की खबर है. बीती रात हुई जिम में फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ली है. फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग का दावा किया है. 

गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग के जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सलमान खान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए फायरिंग की गई है. आगे लिखा, जीतने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे.एनडीटीवी सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई के ‘मेन हैंडलर’ का मर्डर, पुलिस ने की पुष्टि; रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने लिखा, सलमान खान नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए गुरू रंधावा के जिम में फायरिंग करवाई है. उसने पोस्ट में लिखा, राम राम सभी भाइयों को, जो आज ये 24 HS FITNESS DELHI (GURU RANDHAWA) की जिम पर फायरिंग हुई है, वो मैंने ANIL PANDIT USA और LAWRENCE BISHNOI GROUP ने की है.

‘समझाने के बावजूद एक्टर सलमान खान के  करीब हो रहा था’ 

कथित गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग कराने का दावा करने वाले शख्स ने आगे लिखा,  ये एक्टर सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी, वेट एंड वॉच!

ये भी पढ़ें-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामले के बाद से लगातार निशाना बना रहा है. अप्रैल 2024 में गैंग के गुर्गों ने सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की थी. गैंग उनके करीबी दोस्तों, सहयोगियों और बॉलीवुड के अन्य कलाकारों को लगातार धमकियां दे रहा है.

गुरु रंधावा की दिल्ली से स्थित जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग के जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट के आखिर शहीदों को सलाम किया और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टाइसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा का लिया है.

ये  भी पढ़ें-सलमान खान रोक नहीं पाए आंसू, कौन थीं Kumud Rane जिनके निधन से शोक में डूब गया खान परिवार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button