खबर

Google की Pixel Watch 5 लॉन्च, कलाई उठाकर सीधे करें Gemini AI से बात, मिलेंगे ये हेल्थ फीचर्स, जानें दाम | google-pixel-watch-5-launched gemini support can talk directly-check features price


Google ने Pixel Watch 5 को को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी की नई स्मार्टवॉच में पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और बेहतर Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है. Pixel Watch 5 में नए Health Guardian फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Breathing Emergency Detection और महीने की हेल्थ ट्रेंड समरी शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकती है.

Google Pixel Watch 5 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Google Pixel Watch 5 की कीमत 41mm मॉडल के लिए 42,999 रुपये से शुरू होती है. ये मॉडल 130 से 210mm कलाई के लिए बनाया गया है. वहीं, बड़े 45mm मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है. यह 150 से 215mm कलाई के लिए डिजाइन किया गया है.

41mm मॉडल को Polished Silver Aluminium Case के साथ Fog Active Band और Champagne Gold Aluminium Case के साथ Canyon Active Band में खरीदा जा सकता है. 45mm मॉडल Satin Pyrite Aluminium Case के साथ Olive Active Band और Matte Black Aluminium Case के साथ Obsidian Active Band में उपलब्ध है.

ग्लोबल बाजार में कंपनी ने 45mm में Stephen Curry Special Edition भी पेश किया है. इसमें पसीना सोखने वाला Performance Loop Band दिया गया है. इसकी कीमत 579 डॉलर यानी करीब 55,000 रुपये है. Google Pixel Watch 5 की प्री-बुकिंग फिलहाल शुरू हो गई है. इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Google Pixel Watch 5 के फीचर्स

Pixel Watch 5 में पिछली जनरेशन के राउंड डिजाइन को बरकरार रखा गया है, लेकिन डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड किया गया है. इसमें Domed Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. स्क्रीन में 320ppi पिक्सल डेंसिटी और 60Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले का सपोर्ट भी दिया गया है. डिस्प्ले को स्क्रैच रेसिस्टेंट Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है.

Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर

Google Pixel Watch 5 में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म दिया गया है. इसके साथ Cortex-M55 को-प्रोसेसर भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इस डुअल-चिप आर्किटेक्चर की वजह से Pixel Watch 4 के मुकाबले परफॉर्मेंस में 20 प्रतिशत तक सुधार हुआ है. इसमें 50 प्रतिशत ज्यादा RAM और 12 प्रतिशत CPU बूस्ट भी मिलता है. स्मार्टवॉच में 64GB eMMC इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

Gemini का मिलेगा बेहतर इंटीग्रेशन

Pixel Watch 5 में Gemini को पहले से ज्यादा डीपली जोड़ा गया है. यूजर अपनी कलाई उठाकर सीधे Gemini से बात कर सकते हैं. Gemini Google की अपनी सर्विस जैसे Gmail और Calendar से जुड़ी जरूरी जानकारी के आधार पर सुझाव भी दे सकता है. इससे स्मार्टवॉच पर रोजमर्रा के कामों और जानकारी तक पहुंच आसान हो सकती है.

हेल्थ ट्रैकिंग में नए फीचर्स

हेल्थ ट्रैकिंग Pixel Watch 5 का एक अहम हिस्सा है. स्मार्टवॉच में ECG के साथ AFib Detection, हाई और लो हार्ट रेट अलर्ट, रेस्टिंग हार्ट मॉनिटरिंग, SpO2, HRV, Breathing Rate और स्किन टेम्परेचर वेरिएशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा रियल टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग भी दिया गया है. स्लीप ट्रैकिंग के लिए Breathing Regularity Analysis और पर्सनलाइज्ड स्लीप स्कोर मिलता है.

Health Guardian से मिलेगी हेल्थ ट्रेंड की जानकारी

Google ने Pixel Watch 5 में Health Guardian नाम का नया फीचर जोड़ा है. यह हर महीने हेल्थ से जुड़े ट्रेंड की समरी देता है. इसमें ब्लड प्रेशर ट्रेंड, नींद के दौरान सांस लेने की क्वालिटी और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड जैसी जानकारी शामिल है. हालांकि, ये फीचर्स रियल-टाइम क्लिनिकल रीडिंग देने के बजाय लंबे समय में होने वाले बदलावों को समझने के लिए बनाए गए हैं.

Breathing Emergency Detection

Pixel Watch 5 का एक नया फीचर Breathing Emergency Detection है. Google इसे स्मार्टवॉच इंडस्ट्री का पहला ऐसा फीचर बताता है.
यह फीचर शरीर में ऑक्सीजन लेवल में गंभीर और लगातार गिरावट का पता लगाने की कोशिश करता है. इसके लिए PPG, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर के साथ डिवाइस पर मौजूद AI का इस्तेमाल किया जाता है.

50 से ज्यादा एक्टिविटी का सपोर्ट

नई स्मार्टवॉच 50 से ज्यादा तरह की एक्टिविटी को सपोर्ट करती है. इसमें रियल-टाइम ऑडियो और विजुअल गाइडेंस, साप्ताहिक कार्डियो गोल और Daily Readiness Score भी मिलता है. इसमें अपग्रेडेड Dual-Frequency GPS दिया गया है. Google का दावा है कि ये पिछली जनरेशन के मुकाबले रूट ट्रैकिंग में दो गुना तक बेहतर सटीकता दे सकता है.

बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि 41mm Pixel Watch 5 एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक चल सकती है. वहीं, 45mm मॉडल वाली वॉच 40 घंटे तक चल सकता है. Google के मुताबिक, सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है. स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देती है.

ये भी पढ़ें- Samsung Fold को टक्कर देने के लिए आ गया Google का Pixel 11 Pro Fold, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button