खबर

Monalisa Video: कहां हैं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, शादी और फिर विवाद के बाद कर रहीं कौन सा काम | Mahakumbh viral girl MonaLisa latest video busy shooting after marriage Pushpa film actress meeting  


नई दिल्ली:

Monalisa Video: महाकुंभ में अपनी नीली आंखों के कारण वायरल हुई मोनालिसा पिछले दिनों काफी चर्चा में रहीं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘कुंभ ब्यूटी’ के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली थी, जिसे कई लोगों ने लव जिहाद का नाम दिया तो वहीं मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने यहां तक दावा कर दिया था कि यह मोनालिसा का आखिरी वीडियो होने वाला है. इसके चलते वह खबरों में छा गई थीं. लेकिन अब वह लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन हम आपको बताते हैं कि मोनालिसा इन दिनों कहां और पति फरमान खान के साथ कैसी जिंदगी गुजार रही हैं. 

पति फरमान खान के साथ जिंदगी बिता रही हैं मोनालिसा

Latest and Breaking News on NDTV

मोनालिसा भोसले भले ही लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर वह फैंस के साथ पति फरमान खान के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा वह अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढे़ं- माधुरी दीक्षित के डांस से सजा 27 साल पुराना गाना, आज है दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक ने बनाया कल्ट

पुष्पा की मां के साथ शेयर किया वीडियो 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

मोनालिसा इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया,स जिसमें वह एक्ट्रेस कल्पा लता के साथ नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कल्पा लता तेलुगू फिल्मों और टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने अल्लू अर्जुन की मां का किरदार पुष्पा द रूल और पुष्पा द राइज में निभाया था. 

कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं मोनालिसा

मोनालिसा भोसले को सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल हुई थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. लोग उन्हें ‘कुंभ ब्यूटी’ कहने लगे. इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें सिनेमा में काम करने का अवसर मिला और वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी जब उन्होंने फहमान खान से शादी की. जबकि अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई. इतना ही नहीं मोनालिसा की पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दोनों की शादी को लव जिहाद कहा और दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग हैं. वहीं मोनालिसा ने भी सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए. इसी पर पलटवार करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा था कि यह मोनालिसा का आखिरी वीडियो हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- 1424 एपिसोड के सीरियल को हिट बनाने वाला 35 साल पुराना 90s का सुपरहिट रोमांटिक गाना, एसपी-चित्रा की आवाज मे कल्ट क्लासिक







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button