मध्य प्रदेश

‘मैं शहीद होने को तैयार हूं’, जिस पर भड़के ओवैसी; वे रामेश्वर शर्मा कौन है?


मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के भोपाल के काजी कैंप पर मिसाइल लॉन्च करने वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए और उन्होंने कहा कि अगर रामेश्वर शर्मा माई के लाल हो तो मिसाइल चलाओ. ओवैसी ने आगे कहा कि तुम बताओ कि तुम कब मिसाइल लॉन्च करोगे, मैं अकेला वहां आकर शहीद होने को तैयार हूं. उन्होंने अपने बयान में कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि मैं तुम जैसे लोगों के सामने सर झुकाने वाला नहीं हूं.

‘मैं कल भी अपने बयान पर कायम था और आज भी हूं’- रामेश्वर शर्मा

दरअसल, भोपाल के हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने 6 सितंबर को एक कार्यक्रम में करोंद से मंच से यह कहा कि मिसाइल चलाकर काजी कैंप पर गिरा दो, जो भोपाल में एक मुस्लिम इलाका है. हालांकि, उन्होंने इस बयान के बाद सफाई भी दे दी थी कि उनका मतलब भोपाल के काजी कैंप का नहीं था, बल्कि वे तो इस्लामाबाद के काजी कैंप की बात कर रहे थे. इस बयान को लेकर ओवैसी ने भोपाल में आयोजित UCC जनसभा में रामेश्वर शर्मा पर जमकर हमला बोला.

असदुद्दीन ओवैसी के बयान के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी भारत की सेना और वैज्ञानिकों ने मिसाइल तैयार की है, वो ऑपरेशन सिंदूर में हमले दिखा चुकी है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां आतंकवादियों के कैंप रहेंगे, वहां-वहां मिसाइलें चलती रहेंगी. इसलिए मैं कल भी अपने बयान पर कायम था और आज भी हूं.

‘मैं अपनी बात पर कायम…’ रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया चैलेंज

कौन है विधायक रामेश्वर शर्मा? जाने

रामेश्वर शर्मा मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनका जन्म 5 जुलाई 1970 को विदिशा जिले में हुआ था. शुरुआती दौर में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और इसके बाद बीजेपी की राजनीति में सक्रिय हुए.

2013 में पहली बार हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने विधानसभा की राजनीति में कदम रखा. इसके बाद 2018 और 2023 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 1,77,755 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97,910 वोटों के अंतर से हराया. विधायक के तौर पर उनके राजनीतिक सफर में 2020 में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण रही है.

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button