खबर

92 अवॉर्ड जीतकर गिनीज में दर्ज हुई थी ये फिल्म, रातों-रात स्टार बने दो कलाकार, 8 करोड़ बजट में कमाए 88 करोड़ | film MakeGuinness World Records after winning 92 awards two actors became overnight stars earned 88 crore on budget of 8 crore



नई दिल्ली:

साल 2000 में एक फिल्म आई जिसके साथ बॉलीवुड में दो चेहरों ने डेब्यू किया, और देखते ही देखते दोनों ही स्टार बन गए. हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’, की. राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहले हीरो और हिरोइन के लिए राकेश रोशन किसी और की तलाश कर रहे थे. लेकिन डेट्स न मिलने के चलते राकेश ने इस फिल्म से अपने बेटे को लॉन्च किया और उनके साथ अमीषा पटेल को भी. इस रोमांटिक-थ्रिलर में ऋतिक ने रोहित और राज, जबकि अमीषा ने सोनिया का किरदार निभाया था. फिल्म के साथ इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे. ‘एक पल का जीना’, ‘न तुम जानो न हम’, ‘प्यार की कश्ती में’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसे गाने आज भी लोगों के जहन में यादगार  बने हुए हैं. बता दें कि इस फिल्म ने अपने नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज किए, जिसने इसे Guinness Book of World Records तक भी पहुंचा दिया.

92 अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

IMDb के मुताबिक, फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ ने कुल 92 अवॉर्ड जीते थे, जिस वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया था. फिल्म को अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन्स में फिल्म, डायरेक्टर, एक्टर, म्यूजिक और गानों सहित कई दूसरी कैटेगरी के लिए भी अवॉर्ड मिला था. जिनमें Filmfare, IIFA, Zee Cine और Screen Awards शामिल हैं.

यहां देखें वीडियो: पापा और बेटे की जोड़ी ने मचाया धमाल

बता दें कि ऋतिक रोशन के करियर की शुरुआत और भी खास इसलिए हुई क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ था कि किसी एक्टर को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर दोनों का अवॉर्ड मिला था.  इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. इसके बाद उनको कई ब्रांड्स का एंबेसडर भी बनाया गया. 

करीना कपूर बनने वाली थीं सोनिया

फिल्म कहो ना प्यार है अमीषा पटेल की भी डेब्यू फिल्म थी, उनके इस किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है. लेकिन बता दें कि सोनिया का ये रोल पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वो इस फिल्म से अलग हो गईं जिसके चलते अमीषा को ये रोल मिला. 

गानों ने भी बना दिया था अलग माहौल

फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी इसकी सबसे बड़ी ताकत बने.  फिल्म का गाना ‘एक पल का जीना’ पर ऋतिक का डांस आज भी उनके करियर के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है. इस फिल्म के गाने प्यार की कश्ती से जुड़ा एक किस्सा है जिसमें समुद्र में शूटिंग के दौरान सभी को सी सिकनेस हो गई थी. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘कहो ना… प्यार है’ भी काफी फेमस हुआ. इस गाने के बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे थे. इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया था. जिसका जादू 26 साल बाद भी लोगों को उसी तरह से अपना दीवाना बनाए हुए है, जितना उस वक्त पर था. 

ये भी पढ़ें: King के ट्रेलर पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी ये तारीख

सफेद रेत, सुमद्र का किनारा और खूबसूरत वादियों के बीच ऋतिक और अमीषा की केमिस्ट्री और डांस लोगों को बेहद पसंद आया था. गाने के बोल कुछ ऐसे हैं… 

दिल मेरा हर बार ये सुनने को बेकरार है 
कहो ना प्यार है कहो ना प्यार है
हाँ तुम से प्यार है के तुम से प्यार है 
इन प्यारी बातों में अन्जाना इकरार है 
कहो ना प्यार है कहो ना प्यार है 
कहा ना प्यार है कहा ना प्यार है

बजट और कमाई

महज 8 करोड़ मे बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म में  ऋतिक ने डबल रोल ( रोहित और राज चोपड़ा) प्ले किया था. अमीषा पटेल ( सोनिया), अनुपम खेर ( श्री सक्सेना), दलीप ताहिल ( शक्ति मलिक), मोहनीश बहल ( इंस्पेक्टर दिलीप), आशीष विद्यार्थी (इंस्पेक्टर सतीश शिंदे) के किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म साल 2000 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मनों मे से एक थी. 
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button