

आज के समय में डायबिटीज की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन होती जा रही है. दुनियाभर में लाखों-करोड़ो लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं. हम में से कई लोग डायबिटीज में शुगर को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह की दवाएं ले रहे हैं. अगर आप इन दवाओं के साथ-साथ कुछ नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहते हैं, तो सहाबहार के फूलों की चाय आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सदाबहार के पौधे को औषधि माना गया है. इसमें मौजूद गुण डायबिटीज की परेशानी को कम कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसे दवाओं के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. यहां जानते हैं सदाबहार के फूलों के चाय की रेसिपी-
सदाबहार फूल की चाय कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- सदाबहार के फूल – 4 से 5
- पानी – 1 कप
- दालचीनी का छोटा – 1
बनाने की विधि
सदाबहार के फूलों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले इसे धो लें. अब एक पैन लें, इसमें एक कप पानी डालें और दालचीनी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इसके बाद इसमें फूल डालें और करीब 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
पानी का रंग जब हल्का बदल जाए तो गैस बंद कर दें. फिर चाय को छानकर कप में निकाल लें. अब इसमें चीनी डाले बिना इसका सेवन करें. इससे आपके शरीर को काफी लाभ हो सकता है.
सदाबहार के फूलों की चाय किसे नहीं पीनी चाहिए?
सदाबहार में कई शक्तिशाली पोषक तत्व होते हैं. इसलिए इसका अधिक सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, जैसे-
- गर्भवती महिलाओं
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं
- गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग
ध्यान रखें कि अगर आप ब्लड शुगर को नैचुरल तरीके से नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सदाबहार की चाय को अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खानपान की ये 5 गलतियां, चुपचाप बढ़ा रही हैं डायबिचीज और फैटी लिवर का खतरा





