खबर

अमेरिका के जी-7 पर दिल्ली से व्लादिमीर पुतिन का तीखा तंज- ब्रिक्स के मुकाबले आधे से भी कम जीडीपी | BRICS Summit Russian President Putin G7 Countries PM Modi Bharat Mandapam



रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिको को आड़े हाथों लिया है. एक तरफ उन्होंने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का जिक्र किया, वहीं दूसरी तरफ जी 7 समिट पर भी तंज कसा. पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स दुनिया का जिस तरह से प्रतिनिधित्व करता है, जी 7 उस तरह से नहीं कर सकता. उनके मुताबिक जी 7 की कुल जीडीपी भी ब्रिक्स से आधे से भी कम है.

पुतिन ने कहा कि पिछले पांच सालों में दुनिया की 40 फीसदी से ज्यादा GDP BRICS देशों से आ चुकी है, जबकि तथाकथित G7 की हिस्सेदारी सिर्फ 29 फीसदी के करीब चल रही है. मुझे नहीं पता कि वे इसे ग्रुप ऑफ सेवन क्यों कहते हैं. भारत की धरती से पुतिन ने दुनिया के बदलते समीकरणों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में संरचनात्मक, बड़े और गहरे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस स्थिति में BRICS देशों के बीच कारोबारी और आर्थिक सहयोग और ज्यादा मजबूत होना जरूरी है.

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अभी दुनिया में गहरे और बुनियादी बदलाव हो रहे हैं. इसकी वजह यह है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं. जब मैं ‘पुराने’ कहता हूँ, तो हम सभी समझते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं. इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बहुत मज़बूत पक्ष और अच्छी तरह से विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी और वैज्ञानिक फ़ायदे, वैज्ञानिक स्कूल आदि मौजूद हैं. चीज़ों का स्वभाव ऐसा है मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव ऐसा है कि दुनिया हमेशा बदलती रहती है.

ब्रिक्स देशों की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है और इसीलिए, उनके पास बहुत ही गतिशील और जीवंत घरेलू बाज़ार हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button