

नई दिल्ली:
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैवान 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी. कई लोग जानते होंगे कि यह मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है. लेकिन क्या आपको पता है कि हैवान जिस फिल्म का रीमेक है उसने बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई 10 साल पहले की थी. हालांकि हैवान का बजट इस फिल्म की कमाई से भी ज्यादा है. आइए आपको बताते हैं हम मोहनलाल की किस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसका रीमेक हैवान है.
मोहनलाल की ओप्पम का रीमेक है हैवान
साल 2016 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ओप्पम में मोहनलाल, समुथिरकानी और अनुश्री लीड रोल में थे. 157 मिनट की फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि 6 से 7 करोड़ के बजट में फिल्म बनाई गई थी. वहीं यह उस समय तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम ऑफ ऑल टाइम थी. इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले. वहीं 2019 में इशे कन्नड़ में बनाया गया.
ओप्पम की कहानी
जयरामन (मोहनलाल) जन्म से नेत्रहीन है, लेकिन उसकी सुनने, सूंघने और छूने की शक्ति बहुत तेज होती है. वह कोच्चि के एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है. जहां रिटायर्ड जज कृष्णमूर्ती रहते हैं और उसके बहुत करीबी हैं. जज ने सालों पहले एक निर्दोष व्यक्ति वासुदेवन को सजा दी थी, जिससे वासु का पूरा परिवार आत्महत्या कर लेता है. इसी के चलते वासु बदला लेने की कसम खाता है और जज की हत्या कर देता है, जिसका शक जयरामन पर जाता है. लेकिन जयरामन अपनी बेगुनाही साबित करते हुए जज की बेटी नंदिनी को वासु से बचाते हुए नजर आता है.
हैवान का बजट और कास्ट
11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही हैवान का बजट 100 से 115 करोड़ का बताया जा रहा है, जो कि ओप्पम की कमाई का दोगुना है. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि सैफ अली खान ने मोहनलाल के नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है. हालांकि देखना होगा कि फिल्म में कितना फेरबदल किया गया है.
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी





