खबर

50 साल पहले फ्रांसीसी उपन्यास पर बनी इस फिल्म में थे 6 गीत, लेकिन ये गाना बजते ही खाट पकड़ लेते थे लोग, एक हीरोइन के हाथों मारे गए 5 हीरो | this 50 year old french novel inspired nag nagin film had 6 songs but one song made audience forget their sleep one single actress killed 6 heroes



बॉलीवुड में बदले की कहानियां हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही हैं. लेकिन साल 1976 में आई ‘नागिन’ ने इस कहानी को एक अलग अंदाज में पेश किया. फिल्म में एक अकेली महिला अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पांच लोगों को निशाना बनाती है. खास बात यह थी कि इन पांचों किरदारों में बड़े सितारे हीरो के रूप में नहीं, बल्कि विलेन बनकर नजर आए. रीना रॉय ने नागिन का किरदार निभाया और फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती रही. फ्रांसीसी उपन्यास से प्रेरित इस फिल्म में 6 गाने थे. इनमें एक गाना ऐसा था, जिसे सुनते ही लोग खाट पकड़ लेते थे.

फ्रांसीसी उपन्यास से ली गई थी कहानी

19 जनवरी 1976 को रिलीज हुई ‘नागिन’ का निर्देशन और निर्माण राजकुमार कोहली ने किया था. फिल्म की कहानी राजेंद्र सिंह ने लिखी थी, जबकि स्क्रीनप्ले जग्गीराम पॉल और चरणदास शोख ने तैयार किया था. इस फिल्म की कहानी 1963 में प्रकाशित फ्रांसीसी उपन्यास ‘The Bride Wore Black’ से प्रेरित थी. उपन्यास में एक महिला अपने पति की हत्या करने वाले पांच लोगों से बदला लेती है. इसी विचार को भारतीय सिनेमा के हिसाब से नाग-नागिन की कहानी में बदला गया.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

फिल्म में नागिन अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पांच लोगों को मारती है. यही वजह थी कि उस दौर में यह कहानी दर्शकों को नई और रोमांचक लगी. बाद में नाग-नागिन पर कई फिल्में और टीवी शो बने, लेकिन ‘नागिन’ की अपनी अलग पहचान रही.

11 बड़े सितारे, 6 गाने और रीना रॉय का दमदार किरदार

‘नागिन’ में सुनील दत्त, जीतेंद्र, फिरोज खान, संजय खान, कबीर बेदी, अनिल धवन, योगिता बाली, रेखा, मुमताज और रीना रॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. इसमें कुल 6 गाने थे. ‘तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना’ और ‘तेरे इश्क का मुझपे हुआ ये असर है’ जैसे गीत काफी पसंद किए गए. ‘तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना’ के तीन अलग-अलग वर्जन भी फिल्म में शामिल थे.

फिल्म में रीना रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था. उनके अभिनय और फिल्म की कहानी ने दर्शकों पर गहरा असर डाला. फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.

जब कई बड़ी अभिनेत्रियों ने ठुकरा दी थी फिल्म

रीना रॉय ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया था कि ‘नागिन’ का ऑफर पहले कई बड़ी अभिनेत्रियों के पास गया था. उनके मुताबिक, रेखा से लेकर आशा पारेख तक कई नामी अभिनेत्रियों ने यह फिल्म करने से मना कर दिया था. इसके बाद राजकुमार कोहली ने रीना रॉय से संपर्क किया. रीना ने बताया कि उनकी मां भी इस फिल्म को लेकर खुश नहीं थीं, क्योंकि उन्हें लगा था कि बेटी पर्दे पर लोगों को डसने वाली नागिन का किरदार निभाएगी. लेकिन रीना को कहानी और किरदार पसंद आया और उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी.

यह भी पढ़ें: उर्दू की इस किताब पर बनी थी 2 फिल्में, दोनों में ही थे 10-10 गाने, एक फिल्म में रेखा तो दूसरी में ऐश्वर्या, एक बनी यादगार तो दूसरी टॉर्चर

रिलीज के बाद ‘नागिन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म की सफलता ने रीना रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया. आज भी इसे 1970 के दशक की यादगार मल्टीस्टारर फिल्मों में गिना जाता है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button