खबर

DSP Neha Pachisia: एयर होस्टेस से ‘लेडी सिंघम’, अब भगोड़ा घोषित होंगी सस्पेंडेड अफसर; संपत्ति कुर्क की अर्जी | dsp neha pachisia suspended farar property attachment plea katni


डीएसपी नेहा पच्चीसिया: ‘लालच बुरी बला है, कभी कभी यह सब कुछ बर्बाद कर देता है’. कटनी जिले की सीएसपी रहीं नेहा पच्चीसिया के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है. एक समय में एयर होस्टेस रहीं नेहा पच्चीसिया को लोगों ने उनकी सख्‍त छवि के लिए ‘लेडी सिंघम’ नाम दिया था. लेकिन, अब उन्‍हें भगोड़ा घोषित कर उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट पहुंच गई है. 

सीएसपी-डीएसपी रहीं नेहा पच्चीसिया फ‍िलहाल निलंबित हैं और फरार चल रही हैं. पुलिस ने उन पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. लेडी अफसर नेहा पच्चीसिया पर आरोप है क‍ि उन्‍होंने कटनी जिले के कुठला थाना इलाके में हत्या के मामले में आरोपी को बचाने के बदले करोड़ों की जमीन सस्ते में बिकवा दी. 

जमानत खारिज होने के बाद से फरार 

इसके बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 29 अगस्त 2026 को कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से फरार हो गईं, इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

 ‘लेडी सिंघम’ ने नाम से जानी जाती हैं नेहा पच्चीसिया. 

फरियादी ने कोर्ट में दी अर्जी 

पीड़‍ित आकाश लोधी ने कटनी कोर्ट में आरोपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक आवेदन पेश किया है, जिसमें सभी को भगोड़ा घोषित कर उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की मांग की गई है. 

कौन है नेहा पच्चीसिया? 

नेहा पच्चीसिया मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की रहने वाली है. उनके पिता शिक्षक और मां गृहिणी हैं. चार बहनों में सबसे बड़ी नेहा शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्‍छी रही हैं. साल 2016 MPPSC में 20वीं रैंक लाकर नेहा डीएसपी बनी थीं. इससे पहले वे एयर होस्टेस थीं. 

विवादों से रहा पुराना नाता

डीएसपी बनने के बाद लेडी सिंघम के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली नेहा का अक्‍सर विवादों से नाता रहा है. पति से विवाद, तालाक या फ‍िर अपने प्रोफेशनल लाइफ वे अक्‍सर चर्चा में रही हैं. फरवरी 2021 में गुना से ट्रांसफर होने पर नेहा ने एक फेसबुक कर तत्कालीन ग्वालियर रेंज के IG अविनाश शर्मा को दोषी करार दिया था. उन्‍होंने लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट’. हालांकि, विवाद के बाद उन्‍होंने यह पोस्‍ट डिलीट कर दी थी.

ये भी पढ़ें- एयर होस्टेस से DSP बनीं नेहा पच्चीसिया के खिलाफ FIR, 1.07 करोड़ की जमीन की 18 लाख में रजिस्ट्री कराने का आरोप




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button