खबर

शाम में ऑफिस से घर लौटने वाले ध्यान दें, BRICS रिहर्सल की वजह से शाम में दिल्ली ट्रैफिक पर पड़ेगा असर | Delhi traffic will affected this evening due to the BRICS rehearsal know rroad diversion when leaving the office


अगर आप बुधवार को ऑफिस से घर वापस जाने वाले हैं या फिर आप घर से बाहर जाने वाले हैं, तो आपको आज ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट के लिए मोटरकेड रिहर्सल के चलते 35 से ज्यादा सड़कों और 22 डायवर्जन पॉइंट्स पर पाबंदियां लागू की हैं. ये नियम शाम 7:45 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेंगे, इनमें लुटियंस दिल्ली, साउथ दिल्ली और रिंग रोड कॉरिडोर की अहम कनेक्टिंग सड़कें शामिल होंगी.

जो लोग दक्षिण, मध्य या नई दिल्ली की ओर जा रहे हैं, या एयरपोर्ट या गुरुग्राम की ओर जा रहे हैं, उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है. इसलिए उन्हें यात्रा के लिए ज्यादा समय लेकर चलना चाहिए या मेट्रो का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि मेट्रो पूरी तरह चालू रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

इन सड़कों पर जानें से बचें

सरदार पटेल मार्ग, बाराखंभा रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, टॉल्स्टॉय मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, अकबर रोड, नीति मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, पंचशील मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, मथुरा रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, जोसेफ ब्रोज़ टीटो मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्या मार्ग, शांति पथ जनपथ और अशोक रोड.

कहां-कहां है डायवर्जन?

धौलाकुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, जनपथ और सीपी आउट साइड एरिया, लोधी रोड जंक्शन, आरएमएल हॉस्पीटल गोलचक्कर पर डायवर्जन किया गया है. 

ऑफिस से लौटते और घर से निकते इन बातों का रखें ध्यान

  • जहां तक हो सके मेट्रो का इस्तेमाल करें, हालांकि पाबंदी के समय भी यह पूरी तरह चलती रहेगी, जबकि बसों का रूट बदला जा सकता है.
  • शाम 7:45 बजे से रात 9 बजे के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, खासकर अगर आपका रास्ता लुटियंस दिल्ली, धौला कुआं या रिंग रोड से होकर गुजरता है.
  • किसी भी ‘कंट्रोल वाली सड़क’ (Controlled Road) के 200 मीटर के दायरे में गाड़ी पार्क करने से बचें. ऐसा करने पर गाड़ियों पर कार्रवाई हो सकती है.
  • इस दौरान एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को देरी से बचने के लिए मेट्रो को प्राथमिकता देनी चाहिए. सड़क पर इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है.
  • डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का ध्यान रखें, कई रास्ते GPS द्वारा बताए गए सामान्य रास्तों से अलग होंगे.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह के आस-पास बचाव कार्य से जुड़े ट्रैफिक मूवमेंट के बारे में अलग से एक एडवाइज़री जारी की है. दक्षिण दिल्ली से गुजरने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले इसे भी देख लेना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कहां-कहां होगा ट्रैफिक डायवर्जन, चेक कर लें पूरी लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button