खबर

भूल गए 500 साल तक दिल्ली किसकी थी… हाफिज सईद के बेटे तल्हा ने भारत के लिए फिर उगला जहर | hafiz saeed son talha controversial speech jihad delhi remark pakistan Viral Video Praise for Asim Munir Terrorism terror links Sheikhupura



पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान सामने आया है. हाफिज सईद के बेटा तल्हा सईद ने जहर उगलते हुए जिहाद जारी रखने की बात दोहराई है. वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि ये शेखूपुरा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जिसमें आतंकवादी संगठन से जुड़े हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने जिहाद, पाकिस्तान सेना और दिल्ली के इतिहास को लेकर कई विवादित टिप्पणियां कीं. अपने संबोधन में उसने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, जिहाद और कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही उसने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सराहना करते हुए उनके बयानों का समर्थन किया.

शेखूपुरा में दिया गया विवादित भाषण

OsintTV का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 5 सितंबर को शेखूपुरा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के इस वायरल वीडियो के अनुसार तल्हा सईद ने अपने संबोधन में कहा कि जिहाद और कुर्बानियां जारी रहेंगी और यह अभियान रुकने वाला नहीं है. उसने कहा, ‘जब तक हम जिंदा हैं, हम जिहाद और कुर्बानियां जारी रखेंगे. हम रुकेंगे नहीं.’ तल्हा सईद का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में सुरक्षा और कट्टरपंथ से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा हो रही है.

दिल्ली को लेकर भी दिया बयान

भाषण के दौरान तल्हा सईद ने दिल्ली के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, ‘दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि दिल्ली पर 500 साल तक किसने राज किया और यह दिल्ली किसकी थी.’

असीम मुनीर की जमकर तारीफ

अपने भाषण में तल्हा सईद ने पाकिस्तान सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की प्रशंसा भी की. उसने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा सैन्य नेतृत्व मिला है जो ‘जिहाद, ईमान और परहेजगारी’ की बात करता है. तल्हा ने इसे पाकिस्तान की खुशकिस्मती बताया और कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व पर गर्व होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : NDTV के खुलासे से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों में मची खलबली, गिड़गिड़ाने लगा आतंकी हाफिज सईद का बेटा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button