खबर

बंगाल में खुलेंगे एक हजार संघ के स्कूल विद्या भारती, सीएम सुवेंदु ने फिक्स कर दिया टारगेट | rss Vidya Bharati schools 1000 open in Bengal suvendu adhikari



पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अगले एक साल के अंदर राज्य भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शिक्षा विंग, ‘विद्या भारती’ से जुड़े कम से कम 1,000 स्कूल खोलने का ऐलान किया है. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य के हर जिले, नगर पालिका और पंचायत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शिक्षा शाखा विद्या भारती का एक स्कूल होस्ट करना चाहिए और अगले साल के अंदर बंगाल में कम से कम 1,000 ऐसे संस्थान बनाने का टारगेट रखा है. अधिकारी ने कोलकाता में विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की थी.

एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में इस समय विद्या भारती के कुल 313 स्कूल हैं. 1,000 स्कूलों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कम से कम 687 ओर खोलने होंगे. मुख्यमंत्री ने मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में और अधिक विद्या भारती स्कूल खोलने की भी बात भी कही और इन दोनों जिलों में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया. इसके अलावा अधिकारी ने ये भी ऐलान किया कि स्कूल के कोर्स में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद के योगदान और बलिदानों को शामिल किया जाएगा. 

हर ब्लॉक में एक स्कूल शुरू करने का लक्ष्य

संगठन वर्तमान में राज्य के 345 ब्लॉकों में से 150 में 313 स्कूल चला रहा है. संगठन का लक्ष्य हर ब्लॉक में कम से कम एक संस्थान स्थापित करना है. विद्या भारती के संयुक्त आयोजन सचिव पार्थ घोष ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हमारी योजना अगले कुछ सालों में राज्य के 150 ब्लॉकों से हर ब्लॉक में कम से कम एक स्कूल तक अपने स्कूलों का विस्तार करने की है.”

संगठन के अनुसार, विद्या भारती पूरे देश में 12,000 से ज्यादा स्कूल और 10,000 से अधिक बाल संस्कार केंद्र चलाती है. पश्चिम बंगाल में इसके स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा तक की शिक्षा देने वाले संस्थान शामिल हैं. यह संगठन संस्कार केंद्र भी चलाता है, जहां बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों से परिचित कराया जाता है.

ये भी पढ़ें-Gen Z प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का चुनाव: जानें कैसे और कब होगा, क्या रहेंगे मुद्दे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button