मनोरंजन

खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर, 63 लाख रुपये में हुई डील


फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए एक नया आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, खुशी ने बांद्रा वेस्ट में 63 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा है.

खुशी कपूर ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर
CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये फ्लैट बांद्रा वेस्ट की 25वीं रोड स्थित समतादीप बिल्डिंग में है. ये इलाका मुंबई के पुराने और मशहूर रिहायशी इलाकों में से एक है, जहां कई फिल्मी सितारे भी रहते हैं. फ्लैट का कारपेट एरिया 180 स्क्वायर फीट है, जबकि इसका बिल्ट-अप एरिया 216 स्क्वायर फीट है.

 63 लाख रुपये में हुई डील
रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, खुशी कपूर ने ये प्रॉपर्टी फारूक चगला से खरीदी है. इस डील की कीमत 63 लाख रुपये दर्ज की गई है, जबकि खुशी ने 3.15 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है. इस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 को हुआ था. उन्होंने अपने फ्लैट के कारपेट एरिया के लिए करीब 35 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से पैसे दिए हैं. 

खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर, 63 लाख रुपये में हुई डील

ये भी पढ़ेंः ‘वो पति से बेहतर एक्स-हसबैंड हैं’, आमिर खान के करीबी दोस्त अमीन हाजी का खुलासा

इस प्रॉपर्टी डील को लेकर खुशी कपूर और प्रॉपर्टी बेचने वाले फारूक चगला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल सका.

बता दें, बांद्रा वेस्ट मुंबई के मशहूर इलाकों में से एक है. यहां कई बड़ी हस्तियां रहती हैं और लोगों को भी यह इलाका काफी पसंद आता है. अच्छी लोकेशन और सुविधाओं की वजह से यहां प्रॉपर्टी की काफी डिमांड रहती है. बांद्रा और खासतौर पर पाली हिल मुंबई के सबसे मशहूर और पॉश इलाकों में गिने जाते हैं. इस इलाके में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और करोड़पति लोगों के घर है. 

खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा नया घर, 63 लाख रुपये में हुई डील

खुशी कपूर का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर ने साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.  वहीं, अब खुशी कपूर जल्द ही अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ के सीक्वल में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ करिश्मा तन्ना भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ेंः मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button