

नई दिल्ली:
करण जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘द ट्रेटर्स 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है. 21 लोगों के साथ शुरू हुए इस शो में अब तक 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे थे. दिलीप, क्रिस्टल डिसूजा, साहिल, मल्लिका शेरावत, शालिनी पसी और रिदा. इस पूरे सीजन में ट्रस्ट, धोखे और माइंड गेम का खेल देखने के बाद आज यानी 3 सितंबर को आखिरकार विनर का खुलासा होने वाला है. इस शो का फिनाले रात 8 बजे Prime Video पर स्ट्रीम होगा.
शो के फिनाले को लेकर के फैंस के बीच में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. सबके मन में यही सवाल है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा और कौन आखिर वक्त पर आकर गेम को पलट देगा. अब शो में 2 ट्रेटर्स और 4 इनोसेंट बचे हुए हैं. आखिर कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा और कौन आखिरी वक्त पर गेम पलट देगा, इसका जवाब आज मिल जाएगा. फिनाले से पहले शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका है.





