खबर

5 भाषाओं में डिब्बा गुल, अब इस भाषा में रिलीज हो रही यश की टॉक्सिक, सोशल मीडिया यूजर्स बोले कोई जरूरत नहीं | yash toxic releasing in English social media users say dont do this



नई दिल्ली:

यश की फिल्म टॉक्सिक हिंदी और साउथ की भाषाओं में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब इंग्लिश में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने ट्वीट कर फिल्म की इंग्लिश रिलीज को लेकर जानाकारी दी. गीतू के ट्वीट के मुताबिक टॉक्सिक 4 सितबंर को इंग्लिश में रिलीज होने वाली है. गीतू ने बताया कि इंग्लिश वर्जन थोड़ा छोटा होगा.जबकि इससे पहले ये फिल्म 3 घंटे 14 मिनट की थी. फिल्म को एडवांस बुकिंग की वजह से ओपनिंग तगड़ी मिली लेकिन जब रिव्यू आने लगे तो धीरे धीरे कमाई में गिरावट देखने को मिली.

अब फिल्म इंग्लिश में दोबारा रिलीज होने की बात आई तो सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर डायरेक्टर को सलाह देना शुरू कर दिया. एक ने लिखा, फिल्म और उसका स्क्रीन प्ले दोबारा एडिट करो इसे फिर री रिलीज करो. बेहतर फिल्म बन जाएगी. एक ने लिखा, सब कुछ बढ़िया था लेकिन आपने बहुत ही फास्ट कट किया. इमोशन कनेक्ट नहीं हो पाए. एक ने कमेंट किया, प्लीज इसे दोबारा रिलीज ना करें यह एक ग्लोबल बेइज्जती होगी. 

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश के लीड रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये कमाने के बाद टॉक्सिक ने इंडिया में 322 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया लीड रोल में थीं. अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर, अमित तिवारी और डैरेल डिसिल्वा लीड रोल में थे.

टॉक्सिक एनडीटीवी रिव्यू

टॉक्सिक की कमजोर कड़ी उसका डायरेक्शन है. गीतू मोहनदास ने लायर्स डाइस और मुथॉन जैसी फिल्में बनाई हैं. जिनमें सॉलिड कहानी है. लेकिन टॉक्सिक तक आते-आते उन्होंने कहानी को बैकसीट पर रख दिया है. यहां तो वह अपनी लाइन और लेंथ खो बैठी हैं और पूरी फिल्म पकड़ नहीं पाती हैं. इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य शुरू से लेकर आखिर तक समझ नहीं आता है. ऐसा लगता है कि पूरी फिल्म में वह कन्फ्यूज रही हैं और यश की स्टार पावर के चक्कर में अपनी किस्सोगाई की ताकत को खो बैठीं.

यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना वो गाना फौजी की यूनिफॉर्म में मिथुन चक्रवर्ती ने डफली बजाकर बताया था दिल का हाल, लता मंगेशकर-शब्बीर कुमार की आवाज ने बनाया अमर

ये Video भी देखें: कौन थे नीम करौली बाबा?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button