खबर

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने OSD से पूछा- UPSC की तैयारी कैसे करते हैं? मिला ये जवाब | Education Minister Prahlad joshi ask his OSD How you prepare for UPSC answer NCERT books



धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, खासतौर पर UPSC एस्पिरेंट्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने यूपीएससी की तैयारी को लेकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि जिससे भी वो ये सवाल करते हैं कि उन्होंने UPSC की तैयारी कैसे की, तो सभी का एक ही जवाब होता है कि वो NCERT की किताबें पढ़ते हैं. यही वजह है कि NCERT ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. 

क्या बोले शिक्षा मंत्री?

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी NCERT के 66वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “जो लोग यूपीएससी अटेंप्ट करते हैं, इधर भी बहुत लोग बैठे हैं. हमारे जो साथी हैं, मेरे पीएसओ और ओएसडी यहां बैठे हैं, उन्होंने भी यूपीएससी अटेंप्ट किया है. जब मैं क्यूरियोसिटी के साथ पूछता हूं कि UPSC की तैयारी कैसे होती है, तो ये लोग भी मुझे यही कहते हैं कि हम NCERT की किताबें पढ़ते हैं. हमें बहुत लोगों ने बताया है कि हम बेसिक अंडरस्टैंडिंग के लिए पहले NCERT पढ़ते हैं और इसके कारण हमारा ज्ञानवर्धन हुआ है.”

शिक्षा मंत्री के इस वीडियो को काटकर NCERT ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है. NCERT ने लिखा है कि ये साबित करता है कि यूपीएससी एस्पिरेंट्स NCERT की किताबों पर कितना भरोसा करते हैं. इससे उनकी मजबूत नींव बनती है. 

ये भी पढ़ें – जज्बे को सलाम! 90% दिव्यांगता के साथ ऑटो चालक के बेटे को मिली IIT मद्रास की सीट






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button