खबर

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली | delhi property dealer murder outside gym in narela


दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या. (सांकेतिक फोटो)

नई दिल्ली:

दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है.घटना आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना इलाके की है. गुरुवार को एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह नरेला स्थित द जिम के बाहर कारोबारी को गोली मार दी गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रॉपर्टी कारोबारी  हर रोज की तरह ही गुरुवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गया था. जिम के बाहर उसे गोली मार दी गई.  मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के तौर पर हुई है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

जिम में घुसते समय ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, वह सुबह 6 बजे करीब जिम जा रहे थे. वह जैसे ही जिम के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रमोद गंभीर घायल हालत में वहीं गिर गए. इतने में हमलावर वहां से भाग गए. प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

प्रॉपर्टी डीलर को मिल रहे थे मोटी रंगदारी के कॉल्स

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,प्रमोद को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के कॉल्स आ रहे थे. उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी. रकम न दने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. इन धमकियों के बाद से वह अपने किसी दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आने-जाने लगे थे. लेकिन हमलावर उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. जिम जाते समय ही उनको निशाना बनाया गया.पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-गोलीबारी से दहला अमेरिका, मिनियापोलिस की बिल्डिंग में खूनी खेल- शूटर समेत 3 की मौत




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button