खबर

‘मेरे हाथ-पैर बांधकर भेजना’, यूपी पुलिस कस्टडी में एनकाउंटर का खौफ, अंकित बालियान हत्याकांड का आरोपी गिड़गिड़ाया | Ankit Balian Murder Gangster Pappu demands handcuffs shackles videography UP Police custody



नई दिल्ली:

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी में जाने से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है. हरियाणा की करनाल जेल में बंद राकेश ने मांग की है कि अगर उसे यूपी पुलिस को सौंपा जाता है, तो उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाई जाएं. इसके साथ ही, उसने पूरी पुलिस कार्रवाई की वीडियोग्राफी और लगातार सुरक्षा की भी मांग की है. राकेश उर्फ पप्पू को गोगी गैंग से जुड़ा हुआ कुख्यात गैंगस्टर बताया जाता है. वह फिलहाल करनाल की जिला जेल में बंद है. अंकित बालियान की हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया है. अब शामली पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए रिमांड की मांग की है. 

यूपी पुलिस के द्वारा कस्टडी की मांग के बाद राकेश ने अपने वकील के जरिए हरियाणा के डीजीपी, करनाल जेल प्रशासन, करनाल पुलिस और शामली पुलिस के अधिकारियों को एक लिखित अर्जी भेजी है.

राकेश ने अपनी अर्जी में क्या कहा?

गैंगस्टर राकेश ने अपनी अर्जी में कहा है कि अगर अदालत के कानूनी आदेश के तहत उसे किसी पुलिस एजेंसी की कस्टडी में दिया जाता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए. उसका कहना है कि जेल से निकलने से लेकर पुलिस के हवाले किए जाने और फिर वापस जेल लाए जाने तक उसकी पूरी मूवमेंट का सही रिकॉर्ड रखा जाए.

राकेश ने खास तौर पर यह मांग की है कि यूपी पुलिस की कस्टडी में ले जाते वक्त उसे हथकड़ी और पैर में बेड़ियां लगाई जाएं. इसके अलावा, उसने पूरे ट्रांजिट और कस्टडी के दौरान वीडियोग्राफी कराने और लगातार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है.

क्या डर रहा है राकेश?

दरअसल, राकेश को आशंका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी में उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है. इसी वजह से उसने पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है. उसकी यह अर्जी ऐसे वक्त में आई है, जब शामली पुलिस अनिकेत बालियान हत्याकांड में उससे पूछताछ के लिए उसे अपनी कस्टडी में लेने की कोशिश कर रही है.

अब सबसे अहम सवाल यह है कि अदालत राकेश की कस्टडी और उसकी सुरक्षा को लेकर क्या आदेश देती है. अगर उसे यूपी पुलिस की कस्टडी मिलती है, तो उसकी जेल से रवानगी, पुलिस को हैंडओवर और पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर खास नजर रहेगी.

यानी अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू को यूपी पुलिस की कस्टडी में जाने से डर लग रहा है और इसी डर की वजह से उसने पहले ही हथकड़ी, पैर में बेड़ियां, वीडियोग्राफी और कड़ी सुरक्षा की मांग कर दी है.

ये भी पढ़ें: सरगना 5 साल पहले मारा गया, फिर भी गोगी गैंग का खौफ, कहानी जीतेंद्र गोगी की जिसके शूटरों ने की अंकित बालियान की हत्या

हत्याकांड में बड़ा खुलासा!

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. हत्या से पहले सिंगर की रेकी की गई थी. आरोपितों ने अंकित की गाड़ी पर जीपीएस लगाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश की थी. पुलिस ने गाजियाबाद से जीपीएस खरीदने वाले संदिग्ध शख्स तक पहुंचकर हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ जारी है. दुकान के आसपास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जांच में रेकी करने वाला युवक शामली का बताया जा रहा है, पुलिस उसके करीब पहुंचने का दावा कर रही है.

फरार शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में यूपी सहित कई राज्यों में पुलिस की दबिश जारी है. दोनों फरार शूटरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी हो रही है.

पुलिस को गैंग से जुड़े कुछ लोगों के कनाडा में बैठकर संपर्क और गतिविधियां संचालित करने की जानकारी मिली है.

ये भी पढ़ें: रोहिणी कोर्ट शूटआउट: जेल में बैठकर हमले का ‘LIVE UPDATE’ ले रहा था गैंगस्टर टिल्लू




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button