मनोरंजन

वरुण धवन ने दिखाई बेटी लारा की झलक, अपने वैक्स स्टेच्यू के लिए पत्नी संग पहुंचे सिंगापुर


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फैमिली के साथ छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. अभिनेता इस दौरान अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे अपने वैक्स स्टेच्यू को देखने के लिए सिंगापुर पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं. हालांकि एक्टर ने बेटी का फेस नहीं दिखाया है.

वरुण ने फैमिली संग वैक्स स्टेच्यू के साथ दिए पोज

मंगलवार को वरुण धवन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली दो तस्वीरों में वो अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ पोज दे रहे हैं. उनके साथ तस्वीरों में नताशा और लारा भी नजर आ रही हैं. हालांकि वरुण ने लारा का फेस इमोजी से हाइड कर दिया. जबकि चौथी तस्वीर में वरुण अकेले अपने स्टेच्यू के साथ तस्वीर क्लिक करते हुए दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू

कभी सड़क पर तो कभी समंदर किनारे दिखे वरुण

वरुण तस्वीरों में अलग-अलग एक्टिविटी में दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में वो समंदर किनारे अपनी बेटी को गोद में लेकर खड़े हुए हैं. तो वहीं एक तस्वीर में वरुण और नताशा सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं और वरुण ने बेटी को अपने कंधों पर बैठा रखा है. 

वरुण धवन बोले- ‘एक यादगार पल…’

वरुण धवन ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं. जबकि एक फोटो में कुछ खाते हुए और एक में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं. आखिरी वाली तस्वीर में वरुण की बेटी लारा ने उनकी उंगली पकड़ी हुई है. इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘एक यादगार पल. मैंने अपनी पत्नी और बेटी को अपना स्टैच्यू दिखाया. अच्छी मेहमाननवाज़ी के लिए मैडम तुसाद सिंगापुर का धन्यवाद.’

दिल्ली-हॉन्ग कॉन्ग में भी है वरुण का वैक्स स्टेच्यू

वरुण धवन के दिल्ली और हॉन्ग कॉन्ग में भी वैक्स स्टेच्यू लगे हुए हैं. जनवरी 2018 में एक्टर का वैक्स स्टेच्यू हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा था. जबकि दिसंबर 2022 में उन्हें ये सम्मान दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम ने भी दिया था.

ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button