मनोरंजन

‘नेगेटिविटी फैलाई गई…’, ‘आवारापन 2’ विवाद के बीच डब्बू मलिक ने बेटे अमाल का किया सपोर्ट


‘आवारापन 2’ के म्यूजिक को लेकर हो रही आलोचना के बीच, डब्बू मलिक ने अपने बेटे और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का खुलकर सपोर्ट किया है. फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने और इसके साउंडट्रैक को सेलिब्रेट करते हुए, डब्बू ने अपनी इंस्टा पोस्ट में खुद को एक “प्राउड फादर” बताया और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नेगिटिविटी पर बात की.

डब्बू मलिक की ये पोस्ट फिल्म के लिए अमाल द्वारा कंपोज किए गए और अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गाने ‘ये आवारापन’ को लेकर चल रही चर्चा के बीच आया है. इस गाने को ऑनलाइन मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, और कई सुनने वालों ने इसकी तुलना 2007 की ओरिजिनल फिल्म के म्यूजिक से की है. वहीं, अमाल ने आरोप लगाया है कि उनके काम के ख़िलाफ एक कोर्डिनेटेड कैंपेन चलाया गया था.

‘नेगेटिविटी फैलाई गई’
इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में डब्बू ने लिखा, “मैसेज भेजे गए, कॉल किए गए, नेगेटिविटी फैलाई गई, लोगों ने राय बनाई, लेकिन कभी-कभी तमाम मुश्किलों के बावजूद जादू हो ही जाता है.” डब्बू ने ‘ये आवारापन’ के अपने लिए पर्सनल महत्व का भी ज़िक्र किया. इससे पहले अमाल ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान यह गाना और प्रोजेक्ट अपने पिता के म्यूजिकल सफर को डेडिकेटकिया था. उसी बात का ज़िक्र करते हुए डब्बू ने लिखा, “एक प्राउड फादर, एक बेटा जिसने ‘ये आवारापन’ को अपने पिता के सफर के नाम किया.”

 

अमाल के खिलाफ चलाया गया पेड पीआर कैंपेन?
अमाल ने गाने को लेकर हो रही आलोचना पर बात करने के कुछ ही समय बाद डब्बू ने यह पोस्ट शेयर की है. दरअलल रिलीज होने के बाद, ‘ये आवारापन’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और ‘आवारापन 2’ के साउंडट्रैक की तुलना ओरिजिनल फिल्म के म्यूजिक से की जाने लगी

बाद में अमाल ने आरोप लगाया कि उनके काम को कमतर दिखाने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में एक “पेड पीआर कैंपेन” चलाया गया था।.हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट में, उन्होंने इस विवाद से जुड़ा एक मैसेज रीशेयर किया और लिखा, “आलोचना और जान-बूझकर फैलाई गई नफरत में फर्क होता है.” इस विरोध के बीच, अमाल ने फिल्म म्यूजिक से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने “मन, शरीर और आत्मा” को ठीक करने के लिए समय चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

अमाल मलिक के बारे में
कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने 2014 में ‘जय हो’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने सलमान खान की इस फिल्म के लिए तीन गाने कंपोज किए थे. इससे पहले मार्च 2025 में, अमाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल बयान जारी करके घोषणा की थी कि वह आधिकारिक तौर पर अपने माता-पिता से निजी रिश्ते खत्म कर रहे हैं और उनसे बातचीत को पूरी तरह से प्रोफेशनल रखेंगे.

हालांकि बाद में अमाल ने वह पोस्ट डिलीट कर दिया था और अपने भाई अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी के जश्न के दौरान अपने परिवार के साथ नजर आए थे. उन्होंने बिग बॉस 19 में भी हिस्सा लिया था जहां वे चौथे रनर-अप रहे थे.

ये भी पढ़ें:-‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button