खबर

एक साथ रहना, लेकिन खाना अलग… जानिए क्या है Food Divorce? कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड | What is Food Divorce new relationship trend emerging in couples


Food Divorce: एक हैप्पी और अच्छे रिलेशनशिप में पार्टनर को छोटी-छोटी बातों के जरिए प्यार को महसूस कराना बेहद जरूरी होता है. कई बार अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का खाना बनाना भी प्यार जताने का खास तरीका बन जाता है. जब कोई कपल साथ में किचन में समय बिताता है, नई रेसिपी ट्राई करता है या मिलकर खाना तैयार करता है, तो वो समय सिर्फ खाना बनाने का नहीं बल्कि एक-दूसरे को और करीब से समझने का भी होता है. इसी दौरान दोनों की पसंद-नापसंद और आदतें जानने का मौका मिलता है. लेकिन कई बार एक पार्टनर फिटनेस या वजन घटाने के लिए लो-कैलोरी या हाई-प्रोटीन डाइट खाना खाना पसंद करता है, जबकि दूसरा अपनी पसंद का खाना खाता है. ऐसे में कई बार लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं. ऐसे में कपल साथ रहते तो हैं लेकिन खान अलग-अलग तरह का खातेे हैं. इसी को ‘फूड डिवोर्स’ (Food Divorce) के नाम से जाना जाता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

क्या है ‘फूड डिवोर्स’ (Food Divorce)?

फूड डिवोर्स एक रिलेशनशिप ट्रेंड है जो कपल्स के बीच तेजी से बढ़ रहा है. नाम सुनकर आपके दिमाग में आएगा कि क्या इसका मतलब तलाक है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, ये उन कपल्स के लिए है जो साथ रहते हैं, लेकिन खाने को लेकर होने वाली रोज-रोज की बहस से बचने के लिए अलग-अलग खाना खाना पसंद करते हैं. इस ट्रेंड के पीछे का आइडिया भी काफी दिलचस्प है. कई रिलेशनशिप में ये बहस आम होती है कि आज क्या बनेगा, कब खाया जाएगा या किसकी पसंद के मुताबिक खाना तैयार किया जाए. फिर जब ये छोटी-छोटी बातें बार-बार लड़ाई-झगड़े का कारण बनने लगती हैं, तो कुछ कपल्स ने इसका आसान तरीका निकाल लिया है. वो है एक ही टेबल पर बैठ सकते हैं, लेकिन अपनी-अपनी पसंद का खाना खाना. इससे न केवल स्ट्रेस कम होता है, बल्कि एक पार्टनर को बार-बार अपनी पसंद से समझौता भी नहीं करना पड़ता.

Latest and Breaking News on NDTV

जरूरी नहीं कि हमेशा अकेले खाना खाएं

फूड डिवोर्स का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कपल्स साथ बैठकर खाना खाना पूरी तरह बंद कर दें या फिर अकेले ही हमेशा खाना खाएं. कपल चाहें तो कभी-कभी साथ में खाना बना सकते हैं, बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं या किसी खास सेलिब्रेशन पर एक ही टेबल पर बैठकर खाना खा सकते हैं. दरअसल, कई बार रिश्तों में खुश रहने का मतलब हर काम एक साथ करना नहीं होताा. कुछ चीजों में अपने लिए थोड़ी आजादी और सामने वाले की पसंद को जगह देना भी जरूरी है. 

कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड?

एक साथ खाना खाने में डिसिजन लेना काफी जरूरी होता है जैसे कि क्या बनाएं, क्या खाएं या क्या ऑर्डर करें. लेकिन जब कपल का आपस में डिसिजन मैच नहीं करता, तो लड़ाई-झगड़े भी बढ़ जाते हैं. ऐसे में फूड डिवोर्स इसका सबसे अच्छा समाधान है. इसके चलते पार्टनर को अपनी पसंद का खाना खाने के लिए फोर्स नहीं करना पड़ता है. कपल अपनाा अलग-अलग तरह का खाना खा सकते हैं और लड़ाई-झगड़े भी कम हो जाते हैं. इसी कारण ये ट्रेंड कपल्स के बीच काफी ज्यादा बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर हो जाते हैं गुस्सा? इन 5 तरीकों से मिलेगा मन को सुकून

यह भी पढ़ें: हैप्पी कपल्स का सीक्रेट, 5 आदतें जो कपल्स रात को सोने से पहले हर रात करते हैं, रिश्ते में कभी नहीं आती दूरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button