मध्य प्रदेश

PM आवास योजना की शिकायत पर भड़के दतिया कलेक्टर, CMO को लगाई फटकार


दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एक बार फिर अपने सख्त तेवरों को लेकर चर्चा में हैं. बड़ौनी नगर पंचायत में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी एक शिकायत पर कलेक्टर ने नगर पंचायत के सीएमओ इम्तियाज अली को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारी से भी सवाल-जवाब किए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रामीण ने की PM आवास नहीं मिलने की शिकायत

दरअसल, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बड़ौनी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान एक ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचा. ग्रामीण ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उसे योजना के तहत आवास का लाभ नहीं मिला है.

रीवा: अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कलेक्टर ने ग्रामीण के दस्तावेज देखे और उनकी जांच की. दस्तावेजों के आधार पर ग्रामीण योजना के लिए पात्र नजर आया. इसके बाद कलेक्टर ने मौके पर मौजूद नगर पंचायत के सीएमओ इम्तियाज अली से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल किए.

जवाब नहीं दे पाए CMO, कलेक्टर ने लगाई क्लास

कलेक्टर ने सीएमओ से पूछा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास किसे मिलते हैं और योजना का काम कौन देखता है. बताया जा रहा है कि सीएमओ कलेक्टर के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस पर कलेक्टर नाराज हो गए और उन्होंने सीएमओ के साथ संबंधित बाबू को भी फटकार लगाई. नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने सीएमओ से कहा- “कैसे CMO हो आप?”

कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ तौर पर कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना काम ठीक से करें, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

इंदौर में महिला-पुलिस की बहस का वीडियो, 10 हजार वसूली का आरोप

बड़ौनी के जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर की फटकार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर के सख्त तेवरों की चर्चा हो रही है.

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा अधिकारियों से सीधे सवाल पूछने और लापरवाही पर नाराजगी जताने का यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button