

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने शनिवार को FIR दर्ज किया है. ये एफआईआर TMCP के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट की लगाई शर्तों के कथित उल्लंघन के बाद दर्ज किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी और तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की बैठक के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई.
अधिकारी ने कहा, “कोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन के लिए FIR दर्ज की गई है. जांच के दौरान उल्लंघन में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी.”
शुक्रवार को सेंट्रल कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर मीटिंग करने के लिए कोर्ट की ओर से लगाई गई शर्तों की जांच के बाद केस दर्ज किया गया.





