खबर

दिल्ली में ₹ 3.89 प्रति किलो बढ़े सीएनजी के दाम, अब चुकाने होंगे 86.98 रुपये | CNG prices in Delhi hiked by ₹3.89 per kg; now priced at ₹86.98



राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. दिल्ली में सीएनजी के दाम  ₹ 3.89 प्रति किलो बढ़ाए गए हैं, नया रेट  86.98  रुपये हो गया है. अब तक राजधानी में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो में मिल रही थी. वैसे यह बढ़ी हुईं दरें सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहने वाली हैं, यह नई दरें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी तुरंत लागू होंगी. 

महंगी सीएनजी, फर्क क्या पड़ेगा?

सीएनजी महंगी होने का सीधा असर ऑटो, कैब और प्राइवेट कार चालकों पर पड़ेगा. उन पर असर पड़ने का मतलब है कि आम लोगों के लिए कैब सर्विस महंगी हो जाएगी, ओला-उबर जैसी राइड के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ेगा. रक्षाबंधन का पर्व खत्म होते ही आम लोगों पर यह महंगाई का एक बड़ा बम फूटा है. 

बढ़े दाम पर कंपनी ने क्या कहा?

पब्लिक सेक्टर की कंपनी IGL ने इन बढ़े हुए दामों को लेकर एक बयान भी जारी कर दिया है. बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की कीमतें ‘काफी ज़्यादा’ चल रही हैं. इसके ऊपर लागत का असर तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में सीएनजी सप्लाई की निरंतरता और भरोसेमंदता बनाए रखते हुए इनपुट गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का बदलाव करना आवश्यक हो चुका था.

लगातार बढ़ रही कीमत

सीएनजी की कीमतें बढ़ने का और भी असर देखने को मिल सकता है. इससे दैनिक यात्रियों, कैब ऑपरेटरों और ऑटो-रिक्शा चालकों की ऑपरेटिंग कॉस्‍ट सीधे तौर पर बढ़ जाती है. इसके अलावा, माल ढुलाई की लागत भी बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की खुदरा कीमतें भी बढ़ जाती हैं. वैसे इस साल कई मौकों पर सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं. इस साल मई महीने में तो सिर्फ 10 दिन के भीतर चार बार सीएनजी के दाम बढ़े थे. अब एक बार फिर रक्षाबंधन के बाद महंगाई का झटका आम जनता को दिया गया है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button