खबर

NHAI दे रहा 1 लाख-50 हजार और 25 हजार रुपये जीतने का मौका, करना होगा रोड सेफ्टी का ये काम | NHAI offering a chance to win 1 lakh 50000 and 25000 Rs for Mascot Designed know how to apply



भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है. इसके तहत आम लोग 1 लाख रुपये से लेकर 50 हजार और 25 हजार रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं. अगर आप डिजाइनिंग करने और क्रिएटिविटी का शौक रखते हैं तो आपके लिए यह प्रतियोगिता जीतना और भी आसान हो सकता है. दरअसल NHAI ने MyGov की मदद से मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता की शुरुआत की है. इसका मुख्य उद्देश्य है मैस्कॉट तैयार करना.

प्रतियोगिता में जिस मैस्कॉट को चुना जाएगा वह NHAI के जागरूकता अभियान, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रचार गतिविधियों और कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में मैस्कॉट ऐसा होना चाहे जो बेहतर इनोवेशन, कनेक्टिवीटी, टिकाऊ बुनियादी ढ़ांचे जैसी सोच को दर्शाए.

किसे मिलेगा 1 लाख रुपये

इस प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा, जिन्हें नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसमें पहला पुरस्कार 1 लाख रुपये होगा और दूसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये जबकि तीसरा पुरस्कार 25 हजार रुपये का होगा. इन विजेताओं को NHAI की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉगनाइजेशन भी दिया जाएगा.

NHAI ने बताया है कि केवल मैस्कॉट ही नहीं बनना है, बल्कि इसे समझाने के लिए 200 शब्दों का एक कॉन्सेप्ट नो भी देना होगा. जिसमें बताना होगा कि आपके मैस्कॉट का विचार क्या है. वह कैसे NHAI के उद्देश्य को दर्शाता है. कॉन्सेप्ट को आपको PDF फाइल में बना कर देना होगा. 

NHAI की प्रतियोगिता में कैसे करे आवेदन

  • प्रतिभागियों को आवेदन के लिए MyGov पोर्टल पर जाना होगा.
  • पोर्टल पर NHAI मॉस्कैट डिजाइन कॉम्पिटिशन पेज पर जाएं.
  • यहां सबसे पहले प्रतियोगिता के नियम और पात्रता की शर्तों को पढ़ें.
  • आप अपना ऑरिजिनल Mascot और 200 शब्द के कॉन्सेप्ट को तैयार करें.
  • जिस फॉर्मेट में एंटी मांगी जा रही उसमें ही पोर्टल पर अपलोड करें.
  • सारी जानकारी जांचने के बाद सबमिट कर दें.

बता दें NHAI ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतियोगिता में AI से तैयार की गई डिजइन या दूसरे डिजाइन को नकल कर देने वालों की एंट्री एक्सेप्ट नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे का नया हिस्सा 22 अगस्त से खुला, जानें क्या है टोल का नियम






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button