खबर

लाल दुप्पटा, काला सूट… आंटी बनकर आया शख्स और ग्रेटर नोएडा के फ्लैट से 13 मिनट में खाली किया लॉकर | Greater Noida Theft inside flat Man black cloth emptied locker cash amount



ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित महागुन मीडोज सोसाइटी में एक फ्लैट से दो लाख रुपये कैश चोरी होने का मामला सामने आया है. शनिवार शाम हुई इस घटना में चोर सलवार-सूट पहनकर घर में घुसा और लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सामने आए विजुअल्स में देखा जा सकता है कि एक शख्स काले रंग का सलवार-सूट पहने और लाल रंग के दुपट्टे से चेहरा ढके हुए फ्लैट में प्रवेश दाखिल होता है. इसके बाद चोर ने आसानी से लॉकर तोड़ा और अलमारी में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया. किचन में एक शीशा भी टूटा मिला.

पीड़ित अभिषेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सेजल गोयल के साथ महागुन मीडोज सोसाइटी के टावर-बी में रहते हैं. शनिवार शाम वे अपनी बहन के घर गए थे. इसी दौरान उनकी घरेलू सहायिका ने पत्नी के मोबाइल पर फोन कर घर पर होने के संबंध में जानकारी ली थी.

आधी रात लौटे दंपति और…

देर रात करीब 12 बजे दंपति जब फ्लैट पर लौटे, तो उन्हें लॉकर टूटा मिला और उसमें रखा कैश गायब था. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि संदिग्ध शाम 7:40 बजे फ्लैट में दाखिल हुआ और 7:53 बजे बाहर निकल गया. यानी, चोर ने महज 13 मिनट में वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: 500-500 रुपए के नोटों की 296 गड्डियां, नोएडा में चोरी के 1.48 करोड़ रुपए कैश के साथ 6 चोर गिरफ्तार

पीड़ित अभिषेक शर्मा ने अपनी घरेलू सहायिका और इलेक्ट्रीशियन पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है. उन्होंने नॉलेज पार्क कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि रविवार को इस मामले में शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर जांच कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोहों का किया पर्दाफाश, 20 लाख के आभूषण बरामद, पांच  गिरफ्तार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button