खबर

स्कूल में मिड-डे मील में खाने को दी कद्दू की सब्जी, दो दर्जन बच्चे पहुंचे अस्पताल | kota mid day meal food poisoning school children hospitalized after eating pumpkin vegetable



कोटा के पुनिया देवरी स्थित सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 23 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों ने उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत की. इसके बाद प्रशासन और परिजन बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्चों ने स्कूल में पोषाहार के तहत कद्दू की सब्जी खाई थी. इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने पोषाहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल में घटिया क्वालिटी का खाना सप्लाई किया जाता है.

शिक्षामंत्री ने दिए जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से फोन पर बच्चों के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी भी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पोषाहार की गुणवत्ता सहित पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए.

घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. अधिकारियों ने परिजनों से भी घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली. मामले में पोषाहार के सैंपल और उसकी गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी. 

ओम बिरला ने दिए आवश्यक निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए. भाजपा नेता बद्री गोचर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की.

बच्चों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और रानपुर डिस्पेंसरी में तैनात स्टाफ पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं. फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है. शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह सामने आएगी.

यह भी पढे़ं-

पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिली बम जैसी वस्तु में धमाका, बच्चे का हाथ हुआ चीथड़ा, मां भी गंभीर घायल

जंगली सुअर भगाने के लिए खेत में बिछाया बारूद, खुद ही चपेट में आया किसान, उड़ गए चिथड़े, पत्नी और बेटी भी घायल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button