मध्य प्रदेश

छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव


छतरपुर के लवकुशनगर में कथित प्रेमी की सनक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. दो दिन से लापता दो मासूम भाइयों के शव रविवार (23 अगस्त) को एक कुएं में उतराते मिले. दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए थे. पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं.

मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है. नगर की कृषि उपज मंडी के पीछे रहने वाले निरपत सिंह यादव के दो बेटे साढ़े 12 वर्षीय सचिन यादव और 8 वर्षीय प्रेम यादव दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से परिचित आरोपी बालेंद्र सिंह दोनों बच्चों को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया.

सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. बच्चों का कहीं पता नहीं चलने पर परिवार ने लवकुशनगर थाने में सूचना दी. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी थी.

गांव के पास कुएं में मिले दोनों मासूमों के शव

रविवार को पहाड़ तरे के पुरवा, पुरवा बम्होरी गांव के पास एक कुएं में दोनों बच्चों के शव उतराते हुए दिखाई दिए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकलवाए.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी बालेंद्र सिंह दोनों बच्चों को अपने गांव ले गया और कथित तौर पर कुएं में फेंककर उनकी हत्या कर दी. इस घटना के पीछे शादीशुदा प्रेमिका से जुड़ा मामला और कथित प्रेमी की सनक सामने आ रही है.

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू

आरोपी पर इनाम घोषित

वारदात के बाद आरोपी बालेंद्र सिंह फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर रवाना की गई हैं. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button