
Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माने जाने वाला यह त्योहार पूरे देश में खुशियों के साथ मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का भी साया रहेगा. हालांकि, ये ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, जिसके चलते इसे जुड़े कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे. लेकिन बहनों के मन में यह सवाल है कि आखिर भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद किस समय मिठाई खिलाना सबसे शुभ रहेगा और त्योहार के विशेष पकवान कब बनाए जाएं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त क्या है, ताकि आप यह त्योहार बिना किसी विघ्न के खुशियों के साथ मना सकें.
रक्षाबंधन 2026 की तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.

कब खिलाएं मिठाई?
रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल और बाकी नियम यहां मान्य नहीं होंगे. ऐसे में आप सूतक काल की चिंता करे बिना रक्षाबंधन का पर्व बना सकते हैं. 28 अगस्त को शुभ मुहूर्त सुबह सुबह 05:58 से 09:48 तक रहेगा. ऐसे में सभी बहनें इस मुहूर्त में अपने भाई की कलाई में राखी बांधें और मिठाई खिलाएं.
कब बनाएं पकवान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है. लेकिन रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में आप अपनी सुविधा और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन वाले दिन या उससे एक दिन पहले घर पर पकवान बना सकते हैं.
नहीं रहेगा भद्रा का साया
हिन्दू पंचांग के अनुसार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक है. वहीं, रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व




