खबर

गुजराती लोकगीत की लाइनों से बना वो गाना, जिसे गाकर इंडियन आइडल फेम भूमि त्रिवेदी ने पाई बॉलीवुड में पहचान, प्रियंका चोपड़ा के डांस ने लगाया चार चांद | Gujarati folk lines In this song make Indian Idol fame singer Bhoomi Trivedi popular in Bollywood Priyanka Chopra dance hit



प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. हालांकि फैंस आज भी उनकी इंडियन फिल्मों और गानों को पसंद करते हैं. वहीं उनका एक गाना खूब पॉपुलर है क्योंकि वह उस फिल्म में तो नहीं नजर आईं. लेकिन एक गाने से उन्होंने ना सिर्फ लाइमलाइट चुरा ली बल्कि सालों तक इस पर फैंस झूमते हुए नजर आए. वहीं खास बात यह है कि इस गाने से इंडियन आइडल फेम सिंगर भूमि त्रिवेदी को बॉलीवुड में एक ऊंची उड़ान मिली. वहीं गाने में गुजराती लोक गीत के कुछ लाइनों का भी इस्तेमाल किया गया. हम बात कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला के गाने राम 

प्रियंका चोपड़ा ने गाने को बनाया खास

जैसा कि आप जानते हैं 2013 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गोलियों की रास लीला रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे. लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल गाने राम चाहे लीला के लिए कैमियो किया था. इस गाने को भूमि त्रिवेदी ने आवाज दी थी. जबकि सिद्धार्थ गरिमा ने गाने के बोल लिखे थे. 

ये भी पढ़ें- रानू मंडल ने गाया 32 साल पुराना रोमांटिक गाना, आवाज सुन इंटरनेट यूजर्स हार बैठे दिल, वायरल हो रहा वीडियो

गाने में गुजराती लोकगीत के बोल

“घनन घनन हो मेघ जो बरसे,
लीला ना श्रृंगार ने तरसे
चूडलो, नथनी, पटलो कंदोरो,
शोभे रानी रंग जे गोरो
प्रेम पंखिड़ा छे आ रामलीला…” 

ये लाइनें गुजराती लोकगीत (खासकर गरबा/रास और फटाणा स्टाइल) की भावना और भाषा में लिखी गई हैं. खासकर गाने की शुरुआत में गायिका खुद गुजरात के हालोल गांव का जिक्र करती हैं. कहा जाता है कि मजदूर वर्ग शाम को ऐसे गीत गाते हैं. 

इंडियन आइडल फेम भूमि त्रिवेदी को मिली पहचान

देश की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी का जन्म 23 अगस्त 1988 को गुजरात के वडोदरा में एक संगीत-प्रेमी परिवार में हुआ था. उनके पिता एक रेलवे कर्मचारी हैं और मां एक लोक गायिका, जिनका अपना एक म्यूजिकल ग्रुप भी है. भूमि ने आठवीं कक्षा से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने देश के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में बतौर प्रतियोगी पार्टिसिपेट किया, जिसमें उनकी गायकी को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा। इसी के साथ उन्हें ‘इंडियन आइडल’ के मंच ने इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.

भूमि त्रिवेदी के गाने 

भूमि त्रिवेदी ने बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म ‘प्रेम मयी’ के ‘बहने दे’ गाने से डेब्यू किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, उनको पहचान वर्ष 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला’ के सुपरहिट गाने ‘राम चाहे लीला’ से मिली. भूमि त्रिवेदी के करियर का यह गाना एक ऐसा टर्निंग पॉइंट रहा, जिसने उन्हें नाम, काम के साथ शोहरत दिलाई. इसके बाद उन्होंने हिंदी और गुजराती भाषा में कई सुपरहिट फिल्मों और एल्बमों में अपनी आवाज दी, जिनमें ‘उडी उडी जाए’ (फिल्म ‘रईस’), ‘हुस्न परचम’ (फिल्म ‘जीरो’), ‘धिंढोरा बाजे रे’ (फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’), आदि शामिल हैं. आज के समय में भूमि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख और लोकप्रिय प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार से अनबन पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button