खबर

18 साल पुराना भरोसेमंद कर्मचारी निकला चोर, 1.25 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लेकर गायब | Ajmer Naya Bazar Chowpatty Lakhotia Jewellers Theft Trusted employee of 18 years turns thief



राजस्थान के अजमेर जिले में ज्वेलरी की दुकान में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है. घटना अजमेर में नया बाजार चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में हुई थी. चोरी की वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उस दुकान के 18 साल पुराने कर्मचारी ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आदर्श नगर निवासी दिलीप चोरसिया के रूप में हुई है. उसने दुकान से करीब 750 ग्राम सोना( करीब सवा करोड रुपए कीमत) और लगभग 15 लाख रुपए चोरी किए थे. 

सवा करोड़ का सोना किया चोरी

थानाधिकारी रामेश्वरी ने बताया कि आरोपी ने सट्टेबाजी में काफी पैसा बर्बाद करने और कर्ज में डूबने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक सूरज नारायण ने 19 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने सवा करोड़ रुपये का सोना और 15 लाख रुपये के चोरी होने की बात बताई थी. 

दुकान से करीब 750 ग्राम सोना चोरी हुआ था. दुकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पुलिस का शक कर्मचारी दिलीप पर गया. मंगलवार को दुकान की छुट्टी के बाद बुधवार को दुकान खोलने के नाम पर आरोपी दिलीप टालमटोल करता रहा. बाद में उसका मोबाइल बंद मिला, जिससे संदेह और गहरा गया.

सट्टे की लत और कर्ज ने बना दिया चोर

इसके बाद थानाधिकारी के निर्देशन पर मामले की जांच और आरोपी तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. जांच में पता चला कि उसकी अंतिम बातचीत झालावाड़ में रहने वाले उसके जीजा से हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने झालावाड़ में दबिश देकर सुराग जुटाए.

आखिरकार पुलिस ने आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दिलीप ने दुकान मालिक का 18 साल पुराना भरोसा तोड़ दिया और रुपये की लालच में चोर बन गया. पुलिस पूछताछ में सट्टे की लत और आर्थिक तंगी चोरी की मुख्य वजह सामने आई है. पुलिस अब आरोपी से चोरी किए गए सोने और नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है.

यह भी पढे़ं-

बहन को सब इंस्पेक्टर बनाने के लिए किया फर्जीवाड़ा, SI भर्ती के फिजिकल में गलती पड़ी भारी

CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?

छात्राओं को गोद में उठाकर नहाता दिखा स्कूल प्रिंसिपल, पिकनिक के बहाने सभी को डैम में उतारा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button