खबर

26 हजार में बिक रही साड़ी को बोला ‘मैक्सी ड्रेस’, विदेशी फैशन ब्रांड की चालाकी पर भड़का इंटरनेट | LA Fashion Brand Sells Saree as Draped Maxi Dress for 26000 Internet Furious



LA fashion label saree maxi dress: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर जब एक यूजर ने इस लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया, तो मामला देखते ही देखते तूल पकड़ने लगा. लॉस एंजेल्स स्थित इस ब्रांड ने भारतीय पारंपरिक साड़ी को अपनी वेबसाइट पर ‘ड्रेप्ड मैक्सी ड्रेस’ के नाम से प्रमोट किया था. साड़ी में कमर की प्लेट्स और कंधे पर जाने वाला पल्लू साफ दिखाई दे रहा था, फिर भी इसे मैक्सी ड्रेस बताकर करीब 26,000 रुपये में बेचा जा रहा था.

ये भी पढ़ें:-हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़

कल्चरल चोरी का लगा आरोप (Cultural appropriation Indian saree)

लोगों ने ब्रांड पर इंडियन कल्चर और हेरिटेज का नाम छिपाकर उसे अपना बताने का आरोप लगाया. लोगों का कहना था कि, ‘वेस्टर्न मार्केट में बेचने के लिए हमारी ट्रेडिशनल कॉस्टयूम का नाम बदल देना बिल्कुल गलत है.’ ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बड़े विदेशी ब्रांड्स भारतीय दुपट्टे को ‘स्कैंडिनेवियन स्कार्फ’ और बांधनी प्रिंट को नया नाम देकर बेच चुके हैं, जिससे भारतीय यूजर्स में पहले से ही नाराजगी थी.

विवाद बढ़ा तो ब्रांड को बदलना पड़ा नाम (Saree sold as maxi dress)

सोशल मीडिया पर चारों तरफ से घिरने और भारी ट्रोलिंग के बाद फैशन ब्रांड ने अपनी गलती सुधारने की कोशिश की. उन्होंने वेबसाइट पर इसका नाम बदलकर ‘एम्बेलिश्ड साड़ी-इन्स्पायर्ड गॉउन’ कर दिया. इसकेसाथ ही प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में लिखा कि, ‘ये पोशाक साउथ एशियन ट्रेडिशनल साड़ी से इंस्पायर है, जिसमें कमर की प्लेट्स और कंधे से गिरता पल्लू शामिल है.’

ये भी पढ़ें:-चीन में इसे कहते हैं ‘छोटा शहर’, तो फिर तरक्की किसे कहते हैं? नजारा देख चकराया भारतीय ब्लॉगर का दिमाग
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button