खबर

डेथ सेल में कर रहे टॉर्चर-जेल से थोड़ी देर के लिए बाहर आए इमरान खान ने बहनों को क्या बताया? | Imran Khan in death cell being tortured Pakistani sources



इमरान खान की बहन नुरुन नियाजी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इमरान खान की सेहत से लेकर पाकिस्तान सरकार की तरफ से दी जा रही यातनाओं पर खुलकर बात की. इमरान खान की बहन ने जो बातें कहीं हैं, वो डराने वाली हैं. उन्होंने कहा कि ‘इमरान खान अभी जिंदा है’. मगर इसमें जो दर्द था वो बताने के लिए काफी था कि परिवार कितना परेशान है. 

10 महीनों से जारी है उत्पीड़न

पाकिस्तानी सूत्र ने नुरुन नियाजी के हवाले से बताया कि उनकी इमरान खान से मंगलवार को मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद नियाजी ने सूत्र को बताया कि जेल में इमरान खान को बहुत टॉर्चर किया जा रहा है. मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से टॉर्चर किया जा रहा है. भारतीय मीडिया से इमरान खान के परिवार पर बातचीत करने पर भी रोक लगा दी गई है. नियाजी ने सूत्र को बताया कि अभी इमरान खान जिंदा है, मगर उनसे कोई भी नहीं मिल सकता. पिछले 10 महीने से पाक सरकार ये सब कर रही है.

बहुत छोटे सेल में रखा गया

नुरुन नियाजी से मिले सूत्र ने बताया कि वो लोग बहुत परेशान हैं. नियाजी ने उन्हें बताया कि इमरान खान को जिन कंडीशन में रखा गया है.. उससे नहीं लगता है कि वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं. जब नवाज शरीफ जेल में थे तो वहां एसी लगे हुए थे. इमरान खान जिस जेल के कमरे में हैं, वहां कोई भी सुविधा नहीं है. उन्हें डेथ सेल में रखा गया है. ये बहुत ही छोटा सेल है. उन्हें तरह-तरह से टॉर्चर किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इमरान खान को अस्पताल ले जाने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने बहाने बनाए. ये लोग जालिम हैं.

दूसरी बहन ने भी यही कहा

इससे पहले आज दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेशे से डॉक्टर और इमरान खान की दूसरी बहन उजमा खान ने कहा, “भाई लगातार कह रहे थे, मैं ठीक नहीं हूं. मेरे पास कोई किताब नहीं है, किसी इंसान से कोई संपर्क नहीं है. सिर्फ उनकी आंख की जांच हुई, और कुछ नहीं. हम इलाज से संतुष्ट नहीं हैं. हाई ब्लड प्रेशर की वजह लोगों से संपर्क न होना है. अकेले कैद में रखना टॉर्चर है, और खान पिछले 10 महीनों से इसी स्थिति में हैं.” इमरान खान की दोनों बहनों की बातों का लब्बोलुआब ये है कि इमरान खान की जान खतरे में है. उन्हें मानिस और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है.   

यह भी पढ़ें-

अगले साल तक दिमाग वाले रोबोट आ जाएंगे, घर-घर तक होगी इनकी पहुंच; दावे में कितना दम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button